दैनिक भास्कर, इंदौर से आ रही सूचनाओं के मुताबिक चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) अनिल महाजन का तबादला मुंबई कर दिया गया है। दैनिक भास्कर, इंदौर में ही प्रसार की जिम्मेदारी देख रहे जनरल मैनेजर अवनींद्र जोशी और चीफ जनरल मैनेजर मतीन खान का विभाग बदल दिया गया है। ये लोग अब मार्केटिंग विभाग का काम देखेंगे।
दैनिक भास्कर, रायपुर के सिटी चीफ रिपोर्टर पद से हटाकर दैनिक भास्कर, बिलासपुर भेजे गए नवाब फाजिल के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। एक अन्य समाचार के मुताबिक दैनिक भास्कर, रायपुर के सिटी डेस्क इंचार्ज पद से निकस परमार को हटाकर वीरेंद्र शुक्ला को बिठा दिया गया है। निकस परमार को अब सिटी भास्कर में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि निकस परमार को उनसे जूनियर रविंद्र ठेंगड़ी के अंडर में कर दिया गया है, इससे नाराज परमार कई हफ्तों से आफिस नहीं आ रहे हैं। सेंट्रल डेस्क पर 18 वर्षों से कार्यरत प्रशांत शर्मा को किनारे करते हुए पहले उनके जूनियर वीरेंद्र शर्मा को चार्ज सौंपा गया और अब समीर दीवान को पदासीन किया गया है। समीर दीवान को स्थानीय संपादक मनीश दवे का करीबी बताया जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव से नाराज वीरेंद्र शर्मा अब आफिस नहीं आ रहे हैं।











