Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जानलेवा दिल्ली : शैलेंद्र के बाद अब दुर्गेश

अनामिकामीडियावालों के लिए सपनों की नगरी दिल्ली में रहने के दुख कम नहीं हैं। न जाने कब आपके साथ कोई बैठे-ठाले, चलते-चलाते हादसा हो जाए और आपके परिचितों तक खबर पहुंचते-पहुंचते आपके प्राण पखेरू हो जाएं, कहा नहीं जा सकता। शैलेंद्र को जिस दिल्ली-एनसीआर की सड़क ने छीना, उसी दिल्ली-एनसीआर की एक सड़क पर एक और मीडियाकर्मी अपनी जान गंवा बैठा। इलेक्ट्रानिक मीडिया में काम करने वाले उस युवक ने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। रात की नौकरी खत्म कर घर के लिए चला। बगल के मोहल्ले में रहने वाले एक सहकर्मी को भी बाइक पर बिठा लिया। सहकर्मी को उसके घर पर छोड़ अपने घर के लिए वो मुड़ा लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। सुबह उसकी लाश मिली। दुर्गेश सहारा समय न्यूज चैनल के नोएडा स्थित आफिस में विजन मिक्सर का काम करते थे। 26 वर्षीय दुर्गेश श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के निवासी थे। वह सहारा समय के नोएडा स्थित आफिस के ठीक बगल में स्थित मयूर विहार फेज थ्री के पाकेट नंबर चार में रहते थे।

रविवार की रात करीब 12 बजे दुर्गेश अपने दोस्त प्रमोद के साथ बाइक से घर के लिए निकले। प्रमोद के अनुसार रात करीब दो बजे दुर्गेश ने उसे कोंडली, गली नंबर पांच स्थित उसके घर के बाहर उतारा और उसके बाद बाइक से मयूर विहार की ओर चले गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कोंडली सब्जी मंडी तिराहे के पास नाले में युवक का शव पड़ा है। बाद में शिनाख्त दुर्गेश के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को दुर्गेश की मौत की सूचना दे दी है। दुर्गेश श्रीवास्तव के माथे पर चोट के निशान थे। उनकी बाइक वहीं पास में पड़ी थी जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले उन्हें किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी होगी जिससे वह उछलकर नाले में गिरे होंगे। चोट के कारण बेहोश होने व कई घंटे पानी में डूबे रहने से उनकी मौत हो गई होगी। दुर्गेश के परिवार में उनकी पत्नी अनामिका श्रीवास्तव जो लखनऊ की रहने वाली हैं।  दुर्गेश के पिता एसके श्रीवास्तव,  बहन मोना और सोना,  भाई श्याम श्रीवास्तव एवं परिवार के अन्य सदस्य कानपुर में ही रहते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...