Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा के समय से पीछे चला गया न्यूज 24

सप्ताह 27वां, 28 जून से 4 जुलाई 2009 तक :  इस हफ्ते सबसे बड़ा उलटफेर मध्य क्रम में हुआ है। न्यूज24 को समय ने पीछे कर दिया है। ऐसा समय की बलिहारी के चलते नहीं बल्कि न्यूज24 को हुए ज्यादा नुकसान से संभव हुआ। न्यूज24 ने पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.8 अंक खोए हैं और इस प्रकार खुद ब खुद समय के पीछे पहुंच गया है। समय पिछले हफ्ते वाली (4.9) टीआरपी पर ही खड़ा है लेकिन गिरावट के कारण न्यूज 24 का मार्केट शेयर (4.6) समय से कम हो गया है। आज तक और इंडिया टीवी में मल्ल युद्ध जारी है। टैम वाले यह सस्पेंस कितने दिन तक कायम रखेंगे, भगवान जाने लेकिन इस सस्पेंस के कारण आज तक वालों की सांस अटकी हुई है।

कई हफ्तों से इंडिया टीवी आज तक की गर्दन पर सवार है लेकिन आज तक को चारो खाने चित नहीं कर पा रहा है। इस हफ्ते मात्र 0.2 से आज तक नंबर वन बना हुआ है लेकिन अगर कंप्लीट फीगर में बात करें तो आज तक और इंडिया टीवी 17-17 फीसदी मार्केट शेयर के साथ नंबर वन की कुर्सी पर संयुक्त रूप से विराजमान हैं। स्टार न्यूज और जी न्यूज न तो नंबर एक और दो की दौड़ की ओर जाते दिख रहे हैं और न ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे से गरिमामय और दोस्ताना दूरी बना रखी है पर दोनों ग्रोथ कर रहे हैं। इस हफ्ते स्टार न्यूज को 0.4 तो जी न्यूज को पूरे एक अंक का फायदा हुआ है।

एनडीटीवी इंडिया कई हफ्ते से 9 फीसदी मार्केट शेयर पर टिका हुआ है। पर एनडीटीवी को अब सचेत हो जाना चाहिए। आईबीएन उसके बिलकुल करीब पहुंच चुका है। दोनों में सिर्फ 0.1 का फासला है जो कभी खत्म हो सकता है। निचले क्रम में इंडिया न्यूज और लाइव इंडिया अब बराबर हो गए हैं। ऐसा लाइव इंडिया के लुढ़कने की वजह से हुआ है। इन दोनों को चुनौती देते हुए बेहद करीब पहुंच चुका है सीएनईबी।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 17.2 (गिरा 0.2),  इंडिया टीवी- 17.0 (गिरा 0.2),  स्टार न्यूज- 15.1 (चढ़ा 0.4), जी न्यूज- 10.9 (चढ़ा 1.0),  एनडीटीवी इंडिया- 9.0 (यथावत),  आईबीएन7- 8.9 (चढ़ा 0.3), समय- 4.9 (यथावत),  न्यूज24 – 4.6 (गिरा 0.8), तेज- 4.0 (चढ़ा 0.2), डीडी न्यूज- 3.6 (गिरा 0.2), इंडिया न्यूज- 1.6 (यथावत), लाइव इंडिया- 1.6 (गिरा 0.2),  सीएनईबी- 1.0 (यथावत), पी7न्यूज- 0.4 (गिरा 0.2), जन संदेश 0.2 (यथावत)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 27वां, 28 जून से 4 जुलाई 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...