Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई : कल्याण व सर्वेश चैनल हेड बने

ब्यूरो चीफ वाली पुरानी व्यवस्था बहाल, ब्यूरो चीफों को प्रमोट कर रेजीडेंट एडिटर बनाया गया : वायस आफ इंडिया से कई खबरें हैं। सबसे बड़ी खबर यह कि वीओआई के नए और पुराने प्रबंधन के बीच चैनल को संयुक्त रूप से चलाने, चैनल में हिस्सेदारी और चैनल के बिजनेस माडल में भागीदारी को लेकर जो गतिरोध पिछले कुछ महीनों से कायम था, वह अब खत्म हो गया है। दोनों पक्षों की सहमति से नियम-शर्तें तय की जा चुकी हैं और इस पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। जल्द ही इसे वैधानिक रूप दे दिया जाएग। दूसरी खबर चैनल के आंतरिक ढांचे से जुड़ी है। राज्यों को जोन में बांटकर अलग-अलग जोनल हेड वाली व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है और फिर से पुरानी ब्यूरो चीफ वाली व्यवस्था पर चैनल लौट आया है। हालांकि जो जोनल हेड नियुक्त किए गए थे, वे बने रहेंगे लेकिन वे अब स्टेट के ब्यूरो चीफ को रिपोर्ट करेंगे और ब्यूरो चीफ सीधे ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय को रिपोर्ट करेंगे।

पहले ब्यूरो चीफ अपने रीजनल चैनल के हेड को रिपोर्ट करते थे। एक अन्य बदलाव के तहत वीओआई ने अपने सभी राज्यों के ब्यूरो चीफों को प्रमोट कर रेजीडेंट एडिटर बना दिया है। इस तरह अभी तक ब्यूरो चीफ के रूप में काम देख रहे राजकुमार सिंह (उत्तर प्रदेश), सुभाष गुप्ता (उत्तराखंड), शेफाली शर्मा (मध्य प्रदेश), श्रीपाल शक्तावत (राजस्थान) और नवनियुक्त जगमोहन फुटेला (पंजाब, हिमाचल, हरियाणा) अब रेजीडेंट एडिटर हो चुके हैं। नोएडा स्थित न्यूज रूम में कार्यरत पत्रकारों के कार्यदायित्व में भी बदलाव की खबर है। जेपी दीवान अभी तक दो चैनलों को हेड कर रहे थे- वीओआई (यूपी-उत्तराखंड) और वीओआई (पंजाब, हिमाचल और हरियाणा)। इनमें से वीओआई (पंजाब, हिमाचल और हरियाणा) का हेड कल्याण कुमार को नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह अखलाक उस्मानी भी दो चैनलों वीओआई (राजस्थान) और वीओआई (मध्य प्रदेश) को हेड कर रहे थे, जिसमें से वीओआई (राजस्थान) का हेड सर्वेश तिवारी को बना दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि नए प्रबंधन की ओर से अमित सिन्हा के निदेशक के रूप में काम संभालने के बाद से चैनल के कर्मियों का मनोबल बढ़ा है और स्थिति पहले से बेहतर हुई है। इन्हें जिन दिक्कतों से पहले जूझना होता था, उससे मुक्ति मिली है। समय पर सेलरी मिलने के साथ-साथ काम का माहौल भी बेहतर हुआ है। चैनल पर बड़े ब्रांड के कई विज्ञापन चलने लगे हैं जिससे चैनल की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप अगले कुछ दिनों में एक और नया चैनल लांच करने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...