दो खबरें हैं। पहली तो यह कि आउटलुक हिंदी के नए संपादक के रूप में नीलाभ मिश्रा का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि नीलाभ मिश्रा 16 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। आउटलुक हिंदी के संपादक रहे आलोक मेहता के नई दुनिया के प्रधान संपादक का पद ग्रहण करने से यह स्थान खाली था। नीलाभ मिश्रा इससे पहले भी आउटलुक हिन्दी में ही थे और बतौर सहायक संपादक कामकाज देख रहे थे। बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले नीलाभ मिश्रा ने जयपुर में अंग्रेजी अखबारों में काम किया हुआ है।
दूसरी खबर मेरठ से है।
दैनिक प्रभात, मेरठ के संपादक अखिल मित्तल ने सूचित किया है कि इस अखबार से तीन लोगों को निकाल दिया गया है। इनके नाम हैं- सर्वेश शर्मा, आशीष डोगरा और डीके।











