तीन खबरें हैं। भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए जानकारी दी गई है कि ईटीवी बिहार ने अपना सिवान आफिस बंद कर दिया है। यहां तैनात सभी लोगों का ट्रांसफर इधर-उधर कर दिया गया है। रिपोर्टर अनुभा और कैमरामैन मनीष का तबादला रक्सौर के लिए किया गया है। मार्केटिंग के राकेश कुमार का तबादला जमशेदपुर कर दिया गया है।
अमर उजाला, बुलंदशहर में कौशल निषाद ने बतौर प्रबंधक काम संभाला है।
कौशल निषाद पहले भी यहां काम कर चुके हैं। तब वे बतौर एक्जीक्यूटिव यहां कार्यरत थे। बाद में वे जम्मू में कार्यरत थे। उन्हें तरक्की देकर अमर उजाला ने बुलंदशहर में भेजा है।
पत्रिका के उप संपादक चैतन्य चंदन के बारे में सूचना है कि वे मैजिक मीडिया नाम से अपनी एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं जिसमें मीडिया से जुड़ी जानकारियां और आलेख होंगे।











