Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बीबीसी के कोहली सस्पेंड, कुलपति गड़बड़ी में फंसे

हरदीप सिंह कोहलीबीबीसी, लंदन के स्टार एंकर हरदीप सिंह कोहली एक महिला द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत के बाद छह महीनों के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह महिला कोई और नहीं बल्कि बीबीसी चैनल में ही शोधकर्ता के बतौर काम करती है। 39 साल के हरदीप ‘बीबीसी वन शो’ नामक लोकप्रिय कार्यक्रम की एंकरिंग व रिपोर्टिंग करते थे। बीबीसी की महिला शोधकर्ता ने दो महीने पहले बीबीसी प्रबंधन से यौन दुर्व्यवहार संबंधी मौखिक शिकायत की थी। हालांकि कोहली ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली थी लेकिन यह मुद्दा तूल न पकड़ जाए इसलिए बीबीसी प्रबंधन ने कोहली को छह माह के लिए सस्पेंड कर दिया है। अब देखना यह है कि कोहली छह महीने बाद वापस बीबीसी लौटते हैं या फिर कहीं नई पारी शुरू करते हैं।

रायपुर स्थित कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद जोशी विवाद में फंस गए हैं। उन पर नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप है। इसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत लोक आयोग में दर्ज कराई गई है। शुरुआती जांच के बाद आयोग ने इस कृत्य को अवचार की श्रेणी में माना है। शिकायत के मुताबिक पीआरओ की नियुक्ति में विज्ञापन निकालने, इंटरव्यू लेने और पदस्थापना में नियमों की अनदेखी की गई। योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर विवि के ही एक कर्मचारी को लाभ पहुंचाया गया। मामले की शिकायत 2 जून को की गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...