Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स छोड़ा

[caption id="attachment_15258" align="alignnone"]मधुसूदन आनंदमधुसूदन आनंद[/caption]

ब्रांड विभाग की बढ़ती दखलंदाजी से नाराज थे, इस्तीफा मंजूर : नवभारत टाइम्स, दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एडिटर मधुसूदन आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है और नभाटा के साथ मधुसूदन आनंद के न रहने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गई है।

मधुसूदन आनंद

ब्रांड विभाग की बढ़ती दखलंदाजी से नाराज थे, इस्तीफा मंजूर : नवभारत टाइम्स, दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एडिटर मधुसूदन आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है और नभाटा के साथ मधुसूदन आनंद के न रहने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि मधुसूदन आनंद ने ब्रांड विभाग की संपादकीय विभाग में बढ़ती दखलंदाजी से नाराज होकर इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ब्रांड विभाग के मैनेजरों की खबरों को लगाने और न लगाने को लेकर दखल इस कदर बढ़ गया था कि मधुसूदन आनंद परेशान रहने लगे थे। उन्होंने प्रबंधन से कई बार मौखिक रूप से इस प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई थी। प्रबंधन ने जब उनकी बातों को अनसुनी कर दी और ब्रांड विभाग की दखलंदाजी पहले ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने विरोधस्वरूप इस्तीफा भेज दिया।

ज्ञात हो कि नवभारत टाइम्स में दो-दो एक्जीक्यूटिव एडिटर काम कर रहे थे। वीओआई के ग्रुप एडिटर पद से इस्तीफा देने के बाद रामकृपाल सिंह ने नवभारत टाइम्स में एक्जीक्यूटिव एडिटर के बतौर ज्वाइन किया। मधुसूदन आनंद पहले से ही एक्जीक्यूटिव एडिटर थे। दो एक्जीक्यूटिव एडिटर के बीच कोई विवाद न हो, इसलिए कामों का बंटवारा कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि पहला पेज, स्पोर्ट्स पेज, देश-विदेश के पेज, संपादकीय पेज और संडे के अखबार की जिम्मेदारी मधुसूदन आनंद को दी गई। दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय पेजों की जिम्मदारी रामकृपाल सिंह को सौंपी गई। मधुसूदन आनंद के इस्तीफा देने और इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद नवभारत टाइम्स के पूर्ण संपादक अब रामकृपाल सिंह हो गए हैं। 

मधुसूदन आनंनदसाफ-सुथरी छवि वाले मधुसूदन आनंद देश के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें एक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का लाख रुपये का पत्रकारिता भूषण पुरस्कार भी है। वे एडिटर्स गाइड आफ इंडिया की कार्यकारी समिति के सदस्य भी रहे हैं। सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर संवेदनशील लेखन के अलावा उन्होंने कुछ लघु कथाएं और कविताएं भी लिखी हैं। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘करौंदे का पेड़’, ‘साधारण जीवन’, ‘बचपन’, (सभी लघु कथाएं) ‘पृथ्वी से करें फरमाइश’ (कविता) शामिल हैं। इसके अलावा मधुसूदन आनंद ने राजेंद्र माथुर के संकलन ‘सपनों में बनता देश’,  ‘भारत एक अंतहीन यात्रा’,  ‘राजेंद्र माथुर संचयन’ का संपादन भी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...