Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज समाज अखबार से छह लोग बाहर

आज समाजइंडिया न्यूज टीवी चैनल के बाद अब छंटनी की आग इसी ग्रुप के अखबार दैनिक आज समाज में लग चुकी है। खबर है कि छह पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आज समाज के लिए रोहतक और पटना में कार्यरत एक-एक पत्रकारों को निकाला गया है। दिल्ली आफिस में कार्यरत और रिपोर्टिंग टीम में शामिल दो लोगों पर गाज गिरी है। डेस्क पर कार्यरत दो पत्रकारों को भी निकाला गया है। हरियाणा की पत्रकार राजनीति में सक्रिय एक पत्रकार का भी नाम छंटनी की लिस्ट में था।

सूत्रों का कहना है कि उसने अपने संपर्कों और प्रभावों का इस्तेमाल कर नाम हटवाने में कामयाबी हासिल कर ली। निकाले गए सभी लोगों के नाम भड़ास4मीडिया के पास हैं, लेकिन उनके करियर को देखते हुए उनके नाम हम यहां प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने अभी तो मध्य क्रम और निचले क्रम के लोगों को शिकार बनाया है। आने वाले दिनों में कुछ वरिष्ठ लोगों पर गाज गिराए जाने के आसार हैं।

सूत्रों का कहना है कि कई बुजुर्ग और वरिष्ठ पत्रकार ऐसे हैं जिनका आफिस में आउटपुट न के बराबर होता है लेकिन सेलरी अच्छी खासी लेते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने इस तरह के तीन पत्रकारों की शिनाख्त कर ली है। इन लोगों पर प्रबंधन की निगाह है और उन्हें जल्द ही टाटा बाय बाय बोला जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...