Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजेश, हरिप्रकाश, दृगराज, मारुत की नई पारी

[caption id="attachment_15326" align="alignleft"]राजेश रंजनराजेश रंजन[/caption]रजत सिन्हा और संकेत चतुर्वेदी का इस्तीफा : अमर उजाला, चंडीगढ़ के चीफ सब एडिटर राजेश रंजन ने संस्थान को बाय बोलकर नई पारी हिंदुस्तान अखबार के साथ शुरू की है। राजेश ने डिप्टी न्यूज एडिटर पद पर ज्वाइन किया है और फिलहाल दिल्ली आफिस में काम करेंगे। उन्हें किस यूनिट में भेजा जाएगा, यह बाद में तय किया जाएगा। राजेश रंजन तीन वर्षों से अमर उजाला के साथ थे। पहले वे अमर उजाला, जालंधर में जनरल डेस्क इंचार्ज के बतौर काम कर रहे थे। जालंधर यूनिट बंद होने के बाद वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के पंचकुला स्थित आफिस चले आए और पंजाब एडिशन की प्लानिंग देख रहे थे। 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय राजेश ने रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की कई जिम्मेदारियों का निर्वाह सफलतापूर्वक किया। अमर उजाला से पहले वे सात वर्षों तक दैनिक जागरण के साथ रहे।

राजेश रंजनरजत सिन्हा और संकेत चतुर्वेदी का इस्तीफा : अमर उजाला, चंडीगढ़ के चीफ सब एडिटर राजेश रंजन ने संस्थान को बाय बोलकर नई पारी हिंदुस्तान अखबार के साथ शुरू की है। राजेश ने डिप्टी न्यूज एडिटर पद पर ज्वाइन किया है और फिलहाल दिल्ली आफिस में काम करेंगे। उन्हें किस यूनिट में भेजा जाएगा, यह बाद में तय किया जाएगा। राजेश रंजन तीन वर्षों से अमर उजाला के साथ थे। पहले वे अमर उजाला, जालंधर में जनरल डेस्क इंचार्ज के बतौर काम कर रहे थे। जालंधर यूनिट बंद होने के बाद वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के पंचकुला स्थित आफिस चले आए और पंजाब एडिशन की प्लानिंग देख रहे थे। 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय राजेश ने रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की कई जिम्मेदारियों का निर्वाह सफलतापूर्वक किया। अमर उजाला से पहले वे सात वर्षों तक दैनिक जागरण के साथ रहे।


दैनिक हिंदुस्तान की बरेली यूनिट से दो और पत्रकारों के जुड़ने की खबर है। ये हैं हरिप्रकाश चौहान और दृगराज मद्धेशिया। हरिप्रकाश अमर उजाला, गोरखपुर में कार्यरत थे। उन्होंने हिंदुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है। टीवी और प्रिंट माध्यमों में काम कर चुके दृगराज मद्धेशिया ने भी स्टाफ रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है।


अमर उजाला, नोएडा के जनरल मैनेजर रजत सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले कई वर्षों से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे। रजत सिन्हा के नेतृत्व में ही अमर उजाला की जालंधर यूनिट को लांच किया गया था। बाद में उन्हें नोएडा बुला लिया गया और वे यहीं कई वर्षों से कार्यरत थे। रजत ने नई पारी कहां शुरू की है, यह पता नहीं चल पाया है।


संकेत चतुर्वेदी ने देशबंधु, दिल्ली से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आफिस में कुछ वरिष्ठों के व्यवहार से दुखी होकर यह कदम उठाया है। वे कहां जा रहे हैं, अभी पता नहीं चल पाया है।


राज एक्सप्रेस, भोपाल में बिजनेस डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत मारुत राज ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी इंदौर से शुरू होने वाले पीपुल्स समाचार के साथ शुरू की है। वे सीनियर सब एडिटर बनकर इस संस्थान में पहुंचे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...