Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘भंडाफोड़’ ने अमल जैन का भांडा फोड़ा

भंडाफोड़ डाट कामभंडाफोड़ डाट काम नामक एक नए लांच हुए पोर्टल ने रांची से संचालित हो रहे रीजनल न्यूज चैनल ‘365 दिन’ के सीईओ अमल कुमार जैन की करतूतों को उजागर किया है। इस पोर्टल पर अमल जैन और उनके चैनल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है कि कब किस किस को किस रूप में ब्लैकमेल किया गया और किस तरीके से किया गया। भड़ास4मीडिया के पास भंडाफोड़ डाट काम की ओर से भेजी गई जानकारी के मुताबिक पूरे झारखंड में पत्रकारिता को ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाने वाले अमल जैन को लेकर पत्रकारिता जगत में गहरा रोष व्याप्त है।

भंडाफोड़ डाट कामभंडाफोड़ डाट काम नामक एक नए लांच हुए पोर्टल ने रांची से संचालित हो रहे रीजनल न्यूज चैनल ‘365 दिन’ के सीईओ अमल कुमार जैन की करतूतों को उजागर किया है। इस पोर्टल पर अमल जैन और उनके चैनल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है कि कब किस किस को किस रूप में ब्लैकमेल किया गया और किस तरीके से किया गया। भड़ास4मीडिया के पास भंडाफोड़ डाट काम की ओर से भेजी गई जानकारी के मुताबिक पूरे झारखंड में पत्रकारिता को ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाने वाले अमल जैन को लेकर पत्रकारिता जगत में गहरा रोष व्याप्त है।

इस वेबसाइट पर उन लोगों के नामों का जिक्र किया गया है जिन्हें अमल जैन ने टारगेट बनाया। इनमें पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, नारनोलिया सिक्योरिटीज के सीएमडी कृष्णानंद नारनोलिया, विधायक विदेश सिंह, डीएसपी सरयू पासवान आदि के नाम हैं। कई ऐसे लोगों का इंटरव्यू भी प्रकाशित किया गया है जो अमल जैन से पीड़ित रहे हैं। भंडाफोड़ डाट काम ने खुद के बारे में दावा किया है कि- ”भंडाफोड़ डॉट कॉम उन लोगों का भंडाफोड करने का एक अभियान है जो अपने पद का दुरूपयोग कर गरीब जनता के हिस्से के धन व सुविधाओं को बीच में ही निगल जाते हैं, जो समाज की दृष्टि में इज्जतदार हैं मगर उनके कारनामे समाज और देश के लिए घातक हैं, जो गुंडागर्दी व राजनीतिक ताकत के दम पर लूट-खसोट कर जिसकी लाठी उसी की भैंस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। जो अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए माफिया के रूप में संगठित हैं या फिर ऐसे व्यक्ति, अफसरशाह, राजनीतिज्ञ, सरकारी निकाय/विभाग/संस्थान जो भ्रष्टाचार तथा निरीह जनता के शोषण का पर्याय बन कर रह गए हैं। भंडाफोड डॉट कॉम ऐसे लोगों का भंडाफोड करने में तनिक भी नहीं हिचकता है जो रक्षक के वेश में भक्षक हैं अथवा समाज के लिए कलंक होते हुए भी सफेदपोश बने हुए हैं।”

भंडाफोड़ डॉट कॉम वेबसाइट पर कहा गया है कि खोजी समाचार रिपोर्टों के न्यूज पोर्टल (वेबसाइट) के रूप में सन्‌ २००६ से चल रहे भंड़ाफोड डॉट कॉम सफलता से प्रेरित होकर एक अनूठे साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में आपके सामने पहुंच रहा है। इस वेबसाइट के मुताबिक- ”दरअसल हमारे पाठक लगातार यह मांग करते रहे हैं कि भंडाफोड डॉट कॉम को अखबार के रूप में भी उपलब्ध कराया जाए। इससे यह सभी वर्ग के पाठकों तक ज्यादा सुगमता से पहुँच सकेगा तथा निम्न व मध्यम तबके के लोग भी इससे सीधे जुड कर अपनी बात सरकार, ब्यूरोक्रेसी व समाज तक बुलंद आवाज में पहुंचा सकेंगे। भंड़ाफोड डॉट कॉम’ के नाम से ही शुरू होने वाला यह अखबार दरअसल एक आंदोलन की शुरूआत है। यह निर्भीक हो कर भ्रष्टाचार, अराजकता और कुव्यवस्था के लिए दोषी लोगों को बेनकाब करेगा। औसतन आठ से बारह पृष्ठों वाला टैबलायड आकार का यह अखबार हर रविवार को आपके पास पहुँचेगा। खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर आ रहे साप्ताहिक भंडाफोड़ डॉट कॉम में आप हर हफ्ते पाएंगे एक हैरतअंगेज भंडाफोड़। इसके अलावा सप्ताह भर के खास समाचारों व घटनाक्रमों के पीछे छिपी वास्तविक खबर से भी हम अपने पाठकों को अवगत कराएंगे। कहने की जरूरत नहीं कि भंडाफोड़ डॉट कॉम एक ऐसा मंच है जिससे इसका हर पाठक सीधे तौर पर जुड़ा होगा। अपने दुःख-दर्द वह इसके जरिए अभिव्यक्त कर सकेगा। पहले न्यूज पोर्टल और अब समाचार पत्र के रूप में पाठकों तक पहुंच रहे भंडाफोड डॉट कॉम’ का भावी लक्ष्य टेलीविजन के जरिए सजीव रूप में आप तक पहुंचना है। प्रकाशन प्रारंभ होने के पहले से ही पाठकों और विज्ञापनदाताओं ने हमारा उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है, जिससे भंडाफोड डॉट कॉम की टीम अभिभूत है तथा हृदय से उनका आभार व्यक्त करती है।

भंडाफोड़ डॉट कॉम पर इसके संचालकों तक पहुंचने के लिए जो पता दिया गया है, वह [email protected] है। इस वेबसाइट को देखने के लिए आप क्लिक करें – भंडाफोड़ डॉट कॉम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...