Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

हरिन्दर बवेजा के नाम केसीके अवार्ड

पत्रकारिता के क्षेत्र में टीम भावना और उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देने के लिए पत्रिका समूह का प्रतिष्ठित कर्पूरचन्द्र कुलिश (केसीके) इंटरनेशनल अवार्ड फोर एक्सीलेंस इन प्रिंट जर्नलिज्म  इस बार वरिष्ठ पत्रकार हरिन्दर बवेजा और उनकी टीम को प्रदान किया जाएगा। “पत्रिका” के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की स्मृति में पिछले वर्ष शुरू किए गए इस अवार्ड का द्वितीय पुरस्कार समारोह 31 जुलाई को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में होगा। पुरस्कार के तहत 11 हजार अमरीकी डॉलर और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार मुख्य अतिथि होंगी, अध्यक्षता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में टीम भावना और उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देने के लिए पत्रिका समूह का प्रतिष्ठित कर्पूरचन्द्र कुलिश (केसीके) इंटरनेशनल अवार्ड फोर एक्सीलेंस इन प्रिंट जर्नलिज्म  इस बार वरिष्ठ पत्रकार हरिन्दर बवेजा और उनकी टीम को प्रदान किया जाएगा। “पत्रिका” के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की स्मृति में पिछले वर्ष शुरू किए गए इस अवार्ड का द्वितीय पुरस्कार समारोह 31 जुलाई को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में होगा। पुरस्कार के तहत 11 हजार अमरीकी डॉलर और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार मुख्य अतिथि होंगी, अध्यक्षता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।

पिछले साल हिन्दुस्तान टाइम्स पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन के साथ इस पुरस्कार का संयुक्त विजेता बना। इसके अलावा पत्रिका समूह पिछले एक दशक से सामाजिक क्षेत्र से जुड़े श्रेष्ठ विज्ञापनों के लिए देश का बहुप्रतिष्ठित कन्सन्र्ड कम्युनिकेटर पुरस्कार भी प्रदान कर रहा है। यह अवार्ड राशि भी अब 11000 अमरीकी डॉलर है। इस बार केसीके पुरस्कार की थीम “आतंक एवं समाज” रखी गई। इसके लिए 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2008 तक प्रकाशित खबरों को पुरस्कार चयन में शामिल किया गया। केसीके पुरस्कार के लिए “वेलकम टू द हेडक्वार्टर्स ऑफ लश्कर-ए-तोएबा” शीर्षक वाली न्यूज सीरिज को चुना गया है। ये खबरें तहलका मैग्जीन की वरिष्ठ पत्रकार हरिन्दर बवेजा एवं उनके सहयोगियों ने लिखी थीं। इनका प्रकाशन हिन्दुस्तान टाइम्स में दिसम्बर 2008 में हुआ। इस एक्सक्लूजिव सीरिज के जरिए पाकिस्तान में लश्कर-ए-तोएबा मुख्यालय की गतिविघियों एवं इसकी विचारधारा से वहां के लोगों के जुड़ाव तथा मुम्बई आतंककारी हमले के एकमात्र जीवित आरोपी कसाब के इस संगठन से सम्बंधो का खुलासा किया गया। किसी भारतीय पत्रकार को पहली बार लश्कर-ए-तोएबा मुख्यालय के भीतर जाने की अनुमति मिली थी। इस बार अमरीका, फ्रांस, सर्बिया, मॉरिशस, मिश्र, श्रीलंका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत दुनिया भर के मीडिया संस्थानों से 173 प्रविष्ठियां प्राप्त हुईं। इनमें देश के 48 समाचार पत्रों से 145 एवं अन्तरराष्ट्रीय मीडिया के 11 समाचार पत्रों से 28 प्रविष्ठियां आईं।

विजेता का चयन चार सदस्यीय चयन मण्डल की राय के आधार पर किया गया। चयन मण्डल में द हिन्दू के एडीटर इन चीफ एन. राम, आईआईएम इंदौर के निदेशक एन. रविचन्द्रन, प्रमुख समाजसेवी मेग्सेसे पुरस्कार विजेता अरूणा रॉय और पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी शामिल हैं। विजेता के अलावा दस श्रेष्ठ प्रविष्टियों को मेरिट पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली की रिपोर्ट “इण्डियाज पोरस बोर्डर्स”, हिन्दुस्तान, लखनऊ की “इस आतंकवादी की खता क्या थी”, अमर उजाला, वाराणासी की ” अब शुरू हुआ ऑपरेशन आजमगढ़”, दैनिक जागरण, नई दिल्ली की “आतंक का अर्थशास्त्र”, न्यूयॉर्क टाइम्स, अमरीका की वायलेंस इन इण्डिया, इण्डियन एक्सप्रेस, चण्डीगढ़ की “मुम्बईज टेरर मेक्स मोहाली ब्लीड”, द ट्रिब्यून, चण्डीगढ़ की ” आजमगढ़: डिस्ट्रिक्ट इन डिस्कम्फर्ट”, हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली/कोलकाता की “ही लव्ड हॉलीवुड कॉप वर्सेज बडीज मूवीज”, द ट्रिब्यून की “लंच ऑवर्स, इवनिंग आर चूजन फॉर टेरर स्ट्राइक्स” और डेली मिरर, श्रीलंका की “वाट ब्रांचेज ग्रो इन दिस स्टोनी रबिश” खबरों को चुना गया है। साभार : पत्रिका डाट काम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...