साधना न्यूज से कई लोगों के जुड़ने की खबर है। सीएनबीसी, मुंबई की एंकर तान्या ने साधना न्यूज ज्वाइन किया है। वे यहां भी एंकरिंग करेंगी। पटना शहर के रिपोर्टर इंद्रराज ने सहारा समय बिहार-झारखंड चैनल को बाय बोलकर साधना न्यूज के साथ जुड़ गए हैं। साधना न्यूज के साथ एडी वर्मा ने भी नई पारी शुरू की है। उन्होंने इस चैनल के सेल्स डिपार्टमेंट में जनरल मैनेजर पद पर ज्वाइन किया है।
एडी वर्मा इससे पहले पी7 न्यूज में थे। उससे भी पहले वे सहारा के एनसीआर चैनल के लिए कार्य करते थे। उधर, साधना न्यूज बिहार-झारखंड के पटना ब्यूरो चीफ सर्वेश के इस्तीफा देने के बाद चीफ ब्यूरो कोआर्डिनेटर राजेंद्र प्रसाद को प्रमोट करके ब्यूरो मैनेजर बना दिया गया है।











