Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिनकर ग्रुप एडिटर और आलोक सीओओ बने

दिनकर रायकर को मराठी अखबार लोकमत का ग्रुप एडिटर बनाया गया है। दिनकर अभी तक मुंबई और औरंगाबाद यूनिटों के संपादक हुआ करते थे। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने दिनकर के सात वर्षों के शानदार संपादकीय कार्य को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिनकर ने करियर की शुरुआत 1963 में नागपुर से ही इंडियन एक्सप्रेस अखबार से की। बाद में वे एक्सप्रेस ग्रुप के लिए मुंबई से काम करने लगे। वे इस समूह के साथ 16 वर्षों तक जुड़े रहे। 1992 में उन्हें इंडियन एक्सप्रेस के मुंबई एडिशन का सिटी एडिटर बनाया गया। 1994 में उन्होंने अंग्रेजी पत्रकारिता को बाय बोलकर मराठी जर्नलिज्म की शुरुआत इसी ग्रुप के अखबार लोकसत्ता से की। 2002 में वे एक्सप्रेस ग्रुप से रिटायर हो गए। 2006 में लोकमत ग्रुप ज्वाइन किया। उन्हें शुरुआत में औरंगाबाद एडिशन का जिम्मा दिया गया। बाद में उन्हें मुंबई एडिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

दैनिक भास्कर के एमपी-छत्तीसगढ़ के नए चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) आलोक पुरोहित बनाए गए हैं। वे इंदौर में बैठेंगे। आलोक इससे पहले रेडियो मिर्ची में कार्यरत थे। इससे पहले जो सीओओ थे, अनिल महाजन, उनका तबादला मुंबई कर दिया गया, जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। सीओओ मूलतः विज्ञापन और मार्केटिंग के काम को देखते हैं। 

अमर उजाला, बरेली के सब एडिटर खान एफ रहमान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बरेली से ही लांच होने जा रहे दैनिक हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कापी एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है। रहमान अमर उजाला से पहले आई-नेक्स्ट, कानपुर की लांचिंग टीम के सदस्य रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...