Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘साईं दरबार मिलिनेयर’ का टेस्ट सिग्नल लांच

साईं दरबारप्रेस रिलीज : देश-विदेश में फैले साईं बाबा के करोड़ों भक्तों के लिए खुशखबरी है। साई बाबा को समर्पित दुनिया का पहला टीवी चैनल साईं दरबार आपके घर आने के लिए तैयार है। इस चैनल का नाम ‘साईं दरबार मिलिनेयर’ रखा गया है। इस अनोखे चैनल के टेस्ट सिग्नल्स को ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ नेटवर्क के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने साईं आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लॉन्च किया। इसी के साथ ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ ग्रुप के चैनलों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। साईं बाबा के भक्तों की अगाध मान्यता है कि जिस किसी ने भी साईं बाबा में विश्वास जताया है, साईं बाबा को दिल से पूजा है साईं बाबा ने उसका बेड़ा पार लगाया है। उसे हर दुखों से निजात दिलाया है। देश-विदेश में फैले करोड़ों साईं भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करना सबसे आसान हो जाएगा।

अमित सिन्हासाईं बाबा के भक्त और टीवी चैनलों के समूह ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ ग्रुप के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने साईं बाबा को समर्पित दुनिया के पहले चैनल ‘साईं दरबार मिलिनेयर’ के टेस्ट सिग्नल शुरू कर दिए। इस चैनल पर चौबीसों घंटे साईं बाबा की आरती, भजन, गीत, प्रार्थना दिखाए जाएंगे। इस नए नवेले चैनल के साथ ही ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ नेटवर्क के चैनलों की तादाद बढ़कर 6 हो गई है। आने वाले दिनों में कुछ और चैनल भी दर्शकों के सामने आएंगे। साईं दरबार मिलिनेयर चैनल शुरू करने के विचार के बारे में पूछे जाने पर डायरेक्टर अमित सिन्हा ने कहा कि ये तो बाबा की सेवा है।

गुरूवार को ठीक शाम 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ नेटवर्क के सारे कर्मचारियों की मौजूदगी में साईं दरबार मिलिनेयर चैनल लॉन्च किया गया। अगर आप भी साईं बाबा को समर्पित दुनिया के सबसे पहले चैनल को देखना चाहते हैं तो अपने केबल ऑपरेटर से संपर्क करें। केबल ऑपरेटर इस चैनल की डाऊनलिंक के लिए फ्रीक्वेंसी 3725 मेगाहर्टज़, सिंबल रेड 26.666 और MSPS FEC 3/4 को ट्यून करें। साईं दरबार मिलिनेयर चैनल पर आप साईं बाबा से जुड़े अपने अनुभवों, साईं आरती या फिर साईं भजन के वीडियो भी भेज सकते हैं।

हमारा पता है…साईं दरबार मिलिनेयर चैनल, वॉयस ऑफ इंडिया नेटवर्क, ए-37, सेक्टर-60, नोएडा, उत्तर प्रदेश, पिनकोड- 201301

किशोर मालवीय, ग्रुप एडिटर, वीओआईअमित सिन्हा कहते हैं कि साईं बाबा को समर्पित दुनिया के इस पहले चैनल की शुरूआत के लिए साईं बाबा ने उन्हे चुना है, ये उनका सौभाग्य है। ‘साईं दरबार मिलिनेयर’ चैनल पर शिरडी साईं बाबा की चारों पहर की आरती लाइव दिखाई जाएगी। इसके लिए विशेष इंतज़ामात किए गए हैं। अमित सिन्हा का दावा है कि इस चैनल को भारत के अलावा पूरी दुनिया में दिखाया जाएगा। आम लोग अगर चाहें तो अपने अनुभव, साईं आरती और वीडियो भी चैनल पर भेज सकते हैं। वॉयस ऑफ इंडिया नेटवर्क के ग्रुप एडीटर किशोर मालवीय ने विश्वास जताया है कि वीओआई के नेशनल और 4 रीज़नल चैनलों की तरह से साईं दरबार मिलिनेयर चैनल भी दर्शकों को खासा पसंद आएगा। किशोर मालवीय ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साईं दरबार मिलिनेयर चैनल की मौजूदगी से पूरे वीओआई ग्रुप को फायदा होगा। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...