एक चर्चा जोरों पर है। राजस्थान पत्रिका समूह अब राजस्थान के बाहर हर हिंदी प्रदेश की राजधानी में झंडा फहराने की तैयारी में लगा हुआ है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफल लांचिंग के बाद इस प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लांचिंग की तैयारियां लगभग पूर्णता की तरफ हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पत्रिका की लांचिंग के लिए रणनीति तैयार होने लगी है। इस दिशा में पिछले दिनों रायपुर में पत्रिका से जुड़े लोगों ने कुछ स्थानीय वरिष्ठ मीडियाकर्मियों के साथ बैठक भी की है।
इसमें भर्तियों से लेकर लांचिंग तक की रणनीति पर चर्चा की गई। रायपुर में लांचिंग कब तक होगी, इस बारे में कोई पक्की तारीख तय नहीं है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इंदौर लांचिंग के ठीक बाद रायपुर लांचिंग की तैयारी शुरू हो सकती है। अब देखना है कि क्या वाकई पत्रिका रायपुर जाने के मूड में है या यह खबर सिर्फ कनबतियां ही रह जाती है।











