Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

किस्मत हो तो मंजीत घोसाल जैसी हो

वरना न हो… एक साथ तीन पद संभाल रहे हैं मंजीत : भगवान जब किसी को देता है तो सही में छप्पर फाड़कर देता है। अब मंजीत घोसाल को ही देखिए। वे एक मीडिया हाउस के सीईओ (चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर) हैं, सीएफओ (चीफ फाइनेंसियल आफिसर) हैं और अब एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) भी बना दिए गए। कहां लोग पूरी जिंदगी किसी एक पद पर पहुंचने के लिए तरसते हैं, अपने मंजीत जी एक साथ तीन-तीन पद कब्जाए हुए हैं। हाल-फिलहाल उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर का पद दे दिया गया है। मंजीत घोसाल मिड-डे समूह के साथ पिछले सात वर्षों से हैं।

सात वर्षों में ही उन्होंने तीन-तीन सर्वोच्च पद हासिल कर लिए। मिड-डे समूह की तरफ से कहा गया है कि मंजीत मिड-डे इनफोमीडिया लिमिटेड के सीईओ और मिड-डे मल्टीमीडिया लिमिटेड के ग्रुप सीएफओ पद पर रहते हुए अब मिड-डे इनफोमीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर का भी काम देखेंगे। मिड-डे समूह की दो कंपनियां हैं- मिड-डे इनफोमीडिया लिमिटेड और मिड-डे मल्टीमीडिया लिमिटेड। मंजीत मिड-डे इनफोमीडिया लिमिटेड के एमडी बने हैं। मिड-डे मल्टीमीडिया लिमिटेड के एमडी तारिक अंसारी हैं। मंजीत को एमडी का पद मिड-डे को शानदार ऊंचाई देने के एवज में दिया गया है। मंजीत घोसाल सेल्स और मार्केटिंग में एमबीए हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट भी रहे हैं। वे कई कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। मुंबई, दिल्ली और बेंगलोर से निकलने वाले मिड-डे अखबार के साथ घोसाल का जुड़ाव इस ग्रुप के लिए फायदे का सौदा रहा। प्रबंधन गुजराती मिड-डे और उर्दू एडिशन इनक्लाब को बेहतर बनाने के लिए इन दिनों जी-जान से जुटा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...