Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

याहू के बाद गूगल से भी जागरण का गठजोड़

हिंदी मीडिया घरानों में बिजनेस बुद्धि के मामले में अव्वल जागरण समूह ने याहू के बाद गूगल को भी खुद से जोड़ लिया है। डेढ़ साल पहले याहू को करोड़ों रुपये के ठेके पर अपनी हिंदी न्यूज साइट जागरण डॉट कॉम को सौंपने वाले जागरण समूह ने अब गूगल के साथ प्रिंट कंटेंट के आनलाइन डिजिटलाइजेशन और आर्काइव के लिए समझौता किया है। यह समझौता गूगल द्वारा शुरू किए गए ‘न्यूज आर्काइव पार्टनर प्रोग्राम’ के तहत किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत दुनिया के कई अखबारों के प्रिंट संस्करण की पुरानी-नई खबरों-पेजों को वेब पर लाया जा रहा है। इसी प्रोग्राम के तहत गूगल और जागरण समूह के बीच समझौता हुआ है।

जागरण के पुराने अखबार, खबरें और इसी ग्रुप के टैबलायड आई-नेक्स्ट के संपूर्ण कंटेंट, पेजों का वेब आर्काइव गूगल के सौजन्य से तैयार किया जाएगा। जागरण समूह वेब की बढ़ती ताकत को देखते हुए अपने सभी प्रोडक्ट को वेब पर लाने की रणनीति बनाए हुए है। आई-नेक्स्ट, जोश, सखी, सिटी प्लस आदि पत्रिकाओं-अखबारों को वेब पर लाने के लिए जागरण समूह दूसरे बड़े ग्रुपों से रणनीतिक समझौते कर रहा है। इन समझौतों में बिजनेस माडल को वरीयता दी जा रही है ताकि वेब उपक्रम भी मुनाफे का सौदा बन सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...