Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पेशे के प्रति ईमानदार बनें : संतोष भारतीय

कार्यशाला का उदघाटनदिल्ली में ऑल जर्नलिस्ट एशोसिएशन की कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह ने कहा कि युवा पत्रकार समाज की दशा-दिशा सुधारने का प्रयास करें। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई निजी अनुभव भी पत्रकारों के बीच बांटे। वरिष्ठ पत्रकार और चौथी दुनिया के मुख्य संपादक संतोष भारतीय ने पत्रकारिता के कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति तभी सफल पत्रकार बन सकता है, जब वह अपने आसपास की समस्याओं और जानकारियों के प्रति ईमानदार हो। वर्तमान पत्रकारिता का स्तर इसलिए गिरता जा रहा है कि मीडिया के सिर पर सवार आज की राजनीति पथभ्रष्ट हो चुकी है।

गुरबीर सिंह ग्रेवाल ने फिल्म पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े जर्नलिस्ट अपनी जनपक्षधर जवाबदेहियों के प्रति सजग और चौकन्ने रहें। सुमन बजाज कालरा ने कहा कि पत्रकार चाहे तो किसी भी खबर की तह में जाकर उसे अत्यंत सूचनापरक और पठनीय बना सकता है। कार्यक्रम में ऑल जर्नलिस्ट एशोसिएशन के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि हम सब अपने इस मीडिया संगठन के प्रति पूरी तरह निष्ठावान और प्रतिबद्ध हैं।

कार्याशाला में सुरेंद्र मोहन, काफिल अंसारी, नसीम चौधरी, एनपी सिंह राठौर, उमेश कुमार शर्मा, प्रमोद जैन, एम.सिराज, मोहम्मद आलम, सीएम भारती, प्रवीन निगम, राजेंद्र गुप्त, जयप्रकाश गुप्त, संजय गुप्ता, विनोद कुमार, कुसुम सिंह, निशा आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...