Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वैचारिक साप्ताहिक ‘फाल्गुन विश्व’ का लोकार्पण

लोकार्पण

नागुपर से एक और पत्रिका लांच की गई है। नाम है फाल्गुन विश्व। यह विचारों पर केंद्रित साप्ताहिक है। इसके संपादक पुष्पेंद्र फाल्गुन हैं। पुष्पेंद्र हाल-फिलहाल तक नागपुर से ही प्रकाशित पत्रिका राष्ट्र पत्रिका के संपादक थे। पत्रिका का लोकार्पण समारोह बीते दिनों नागुप के सुभाष मार्ग पर स्थित लोहिया भवन में किया गया। ‘थिंकिंग जीनियस प्रकाशन’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहियावादी चिंतक हरीश अडयालकर ने की।

लोकार्पण

नागुपर से एक और पत्रिका लांच की गई है। नाम है फाल्गुन विश्व। यह विचारों पर केंद्रित साप्ताहिक है। इसके संपादक पुष्पेंद्र फाल्गुन हैं। पुष्पेंद्र हाल-फिलहाल तक नागपुर से ही प्रकाशित पत्रिका राष्ट्र पत्रिका के संपादक थे। पत्रिका का लोकार्पण समारोह बीते दिनों नागुप के सुभाष मार्ग पर स्थित लोहिया भवन में किया गया। ‘थिंकिंग जीनियस प्रकाशन’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहियावादी चिंतक हरीश अडयालकर ने की।

गांधी राजनीतिज्ञ एवं चिंतक गिरीश गांधी कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे। अंग्रेजी पत्रकारिता के कीर्ति स्तंभ मेघनाथ बोधनकर समारोह के विशेष अतिथि थ। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य एसक्यू जमा, विख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ डाक्टर गोविंद उपाध्याय, वरिष्ठ कला समालोचक जगदीश शाहू तथा श्रमिक नेता रामेश्वर शर्मा लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित थे। लोकापर्ण समारोह के विशिष्ट अतिथि मराठी मासिक ‘सत्याग्रही विचारधारा’ के संपादक, प्रखर समाजवादी, समाजसेवी डाक्टर कुमार सप्तऋषि थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- ”विचार को पत्रकारिता से बेदखल किया जा रहा है, समाज में विचार-शून्यता की स्थिति बढ़ती जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में वैचारिक साप्ताहिक ‘फाल्गुन विश्व’ का प्रकाशित होना, उम्मीद की एक नई रोशनी का पैदा होना है। विचार और विश्लेषण समाज की गरज हैं। समाज की इस जरूरत को पोषित करने के लिए साहस की दरकार है। कवि, चिंतक, पत्रकार पुष्पेंद्र फाल्गुन ने यह साहस किया है, उनके साहस को समाज का समर्थन मिलना ही चाहिए।”

गिरीश गांधी ने कहा कि आज की पत्रकारिता यौन एवं अपराध कथाओं तथा राजनीतिक बयानबाजियों में ही उलझकर रह गई है। ऐसे समय में विचार की पत्रकारिता करने का जो बीड़ा फाल्गुन विश्व ने उठाया है, नि:संदेह वह सराहनीय एवं समर्थनीय है। श्री गांधी ने वैचारिक पत्रिका के सुचारु प्रकाशन के लिए धन मुहैया कराने वाले राजेश एवं राकेश शर्मा बंधुओं एवं शेख अजीज को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका साहस बिड़ला एवं बजाज समूह के साहस जैसा है कि जिन्होंने आजादी के पूर्व महात्मा गांधी को सामाजिक कार्यों के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई थी।

इस मौके पर विधायक एसक्यू जमा, पत्रकार मेघनाथ बोधनकर, जगदीश शाहू, डाक्टर गोविंद उपाध्याय, हरीश अडयालकर ने भी अपने विचार रखे। अवसर लाभ लेते हुए थिंकिंग जीनियस परिवार के राजेश शर्मा, राकेश शर्मा एवं शेख अजीज ने गिरीश गांधी की एकषष्ठी के निमित्त शाल-श्रीफल एवं इक्यावन गुलाब पुष्पों से उनका भावभीना सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन चित्रकार सुभाष तुलसीता ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद शाहिद, प्रकाश चंद्रायण, राजेंद्र पटोरिया, उमाशंकर सिंह, गजराज देविया, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद शाहिद, मुकुंद उम्ब्रजकर, मोहम्मद असलम, नीतू सक्सेना, गुरुप्रीत सिंह, कामरेड जोगी, अब्दुल रज्जाक शाह, हेमधर शर्मा, व्यास प्रजापति समेत बड़ी संख्या में नगर के बुद्धिजीवी उपस्थित थे। उपस्थितों के प्रति आभार ज्ञापन वैचारिक साप्ताहिक फाल्गुन विश्व के प्रकाशक नरेश ढोके ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...