रायपुर से एक बड़ी खबर है। यहां नई दुनिया अखबार से चार लोगों के संस्थान छोड़ने की सूचना मिली है। तीन के नाम और काम के बारे में तो पता चल गया है पर चौथे के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। यहां से तीन रिपोर्टरों ने एक साथ संस्थान से बोरिया-बिस्तर बांधने के बाद साधना न्यूज चैनल में धूनी रमा ली है। इस्तीफा देने वाले इन तीनों लोगों के नाम इस प्रकार हैं- राजेश राज, शशांत तिवारी और आशीष तिवारी। इन तीनों लोगों ने साधना न्यूज चैनल को ज्वाइन किया है। साधना में राजेश राज ने रायपुर में, आशीष ने राजनांदगांव में और शशांक ने कवर्धा जिले में तैनाती पाई है।
इन तीनों के एक साथ छोड़ने से कई लोग अब नई दुनिया, रायपुर के स्थानीय संपादक पर सवालों की उंगलियां उठा रहे हैं पर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अच्छा पद और पैकेज मिलने से लोगों का आना-जाना स्वाभाविक है।
नई दुनिया, रायपुर से चौथे विकेट के भी गिरने की सूचना है पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।











