Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘तेरे जैसे बहुत पत्रकार देखे, तुझे भी देख लूंगा’

[caption id="attachment_15507" align="alignleft"]राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबरराष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबर, जिसे पढ़कर सीओ भड़क उठे[/caption]राष्ट्रीय सहारा, गाजियाबाद के क्राइम रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव ने सीओ, गाजियाबाद पुलिस आरके गौतम पर गाली-गलौज करने, धमकाने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय सहारा, गाजियाबाद में पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर ‘पुलिस की पिटाई से महिला की मौत‘ से नाराज सीओ आरके गौतम ने आज सुबह सौरभ के मोबाइल पर फोन किया। उन्होंने अभद्र तरीके से बातें करते हुए धमकी दी। अपशब्द न कहने का अनुरोध करने पर सीओ ने गाली-गलौच ती।

राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबरराष्ट्रीय सहारा, गाजियाबाद के क्राइम रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव ने सीओ, गाजियाबाद पुलिस आरके गौतम पर गाली-गलौज करने, धमकाने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय सहारा, गाजियाबाद में पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर ‘पुलिस की पिटाई से महिला की मौत‘ से नाराज सीओ आरके गौतम ने आज सुबह सौरभ के मोबाइल पर फोन किया। उन्होंने अभद्र तरीके से बातें करते हुए धमकी दी। अपशब्द न कहने का अनुरोध करने पर सीओ ने गाली-गलौच ती।

सौरभ का आरोप है कि सीओ ने उन्हें गाजियाबाद में देख लेने की धमकी दी है। सीओ ने कहा कि तेरे जैसे पत्रकार बहुत घूमते रहते हैं, अब तू गाजियाबाद में नहीं रह पाएगा। सीओ ने सौरभ से पूछा कि पुलिस पिटाई से मौत वाली खबर तुमने लिखी है? जब सौरभ ने हां में जवाब दिया तो गाली-देना शुरू कर दिया। सौरभ के मुताबिक सीओ ने कहा कि ये खबर गलत है। सौरभ ने जवाब दिया कि आपके कहने से खबर कैसे गलत होती है। मेरे पास तहरीर है, परिजनों के बयान हैं। सीओ ने कहा कि मैं तेरे पर केस करूंगा। फिर पूछा- तुम्हारी कोई जवाबदेही है? सौरभ ने हां में जवाब देकर एडिटर और चेरमैन के प्रति जवाबदेही होने की बात कही। इस पर सीओ ने ….तेरे जैसे कई पत्रकार देखे हैं, तुझे भी देख लूंगा, जितना बोल रहा हूं सुन ले…. जैसी बातें कहीं। 

सीओ की इस हरकत से दुखी सौरभ ने अपने पत्रकार साथियों को जानकारी दी तो सभी पत्रकार आक्रोशित हो गए। पत्रकारों ने एसएसपी और डीएम को ज्ञापन देकर सीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना तैयार की है। सौरभ से संपर्क 9999190977 के जरिए किया जा सकता है।

सीओ आरके गौतम से उनका पक्ष जानने के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...