अजय मोहन ने हिन्दी पोर्टल दैट्स हिन्दी में बतौर सब एडीटर ज्वाइन किया है। वे इससे पहले आई-नेक्स्ट लखनऊ में रिपोर्टर थे।
अमर उजाला, गाजियाबाद से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। गौरव त्यागी ने हिंदुस्तान, गाजियाबाद को ज्वाइन किया है वहीं रवींद्र ने सहारा टाइम्स मैग्जीन में नई पारी शुरू की है।
तीसरी खबर हरियाणा से, कुलदीप श्योरान लाएंगे खुद का शाम का अखबार
जालंधर से प्रकाशित पंजाब केसरी के हरियाणा संस्करण के महाप्रबंधक कुलदीप श्योरान के इस्तीफे के बाद संस्थान में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कुलदीप सितम्बर तक अपना अखबार लांच करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वे 12 पेज का कलर अखबार लाएंगे जो सांध्य दैनिक होगा।











