Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आनंद शर्मा और रवि शर्मा की कुर्सी हिली

आगरा और मेरठ के चीफ रिपोर्टर एक दूसरे की कुर्सी संभालेंगे : दैनिक जागरण के वेस्ट यूपी इलाके में काफी सरगर्मी है। कई वरिष्ठों के तबादले की कवायद चल रही है। सूत्रों के मुताबिक दैनिक जागरण, मेरठ के  रिपोर्टिंग प्रभारी रवि शर्मा का तबादला इसी पद पर जागरण की आगरा यूनिट के लिए किया गया है। जागरण, आगरा में वर्षों से चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रिपोर्टिंग प्रभारी आनंद शर्मा को इसी पद पर मेरठ भेजा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रबंधन इन दोनों जमे-जमाए चीफ रिपोर्टरों की यूनिट बदलकर कामकाज में नवीनता लाना चाहता है और बने-बनाए ढर्रे को तोड़ना चाहता है।

इन दोनों के तबादलों को लेकर कई अन्य तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि आनंद शर्मा दैनिक जागरण, आगरा के सिटी चीफ के पर्याय बन चुके हैं। पिछले कई वर्षों से उनकी सत्ता बेरोकटोक कायम है। इसी तरह मेरठ में रवि शर्मा भी लंबे समय से चीफ रिपोर्टर पद पर बने हुए हैं और संस्थान को बिजनेस दिलाने के कई प्रयोगों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुके हैं। अब जबकि सभी तरह के चुनाव निपट चुके हैं, प्रबंधन रवि शर्मा को दूसरी जगह भेजकर अखबार के कंटेंट की मजबूती के लिए काम करने का संकेत दे चुका है। चर्चा यह भी है कि आनंद और रवि, दोनों ही अपने-अपने शहरों से, जहां पर इनका सब कुछ है, हटाकर दूसरे शहर भेजे जा रहे हैं, तो कब तक ये लोग दूसरे शहरों में रह पाएंगे, कहा नहीं जा सकता। सूत्रों का कहना है कि जागरण के युवा निदेशकों ने वेस्ट यूपी की यूनिटों में लंबे समय से कायम एकरसता को खत्म करने की कवायद शुरू की है, जिसके तहत आगे और भी तबादले हो सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...