Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रजनीश फिर आईबीएन7 में, जी से दो गए

रजनीश कुमार ने न्यूज एक्स से इस्तीफा देकर नई पारी आईबीएन7 के साथ शुरू की है। रजनीश आईबीएन7 में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद पर आए हैं। करीब डेढ़ साल पहले वे आईबीएन7 से ही न्यूज एक्स गए थे। तब वे एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हुआ करते थे। न्यूज एक्स में रजनीश एसाइनमेंट हेड के बतौर काम देख रहे थे। ज्ञात हो कि आईबीएन7 से पिछले कुछ महीनों में कई वरिष्ठ लोग चले गए। विवेक अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया तो शैलेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।

सुमित अवस्थी ने इस्तीफा देकर आज तक ज्वाइन कर लिया। ये सभी पद खाली पड़े हुए थे। इसीलिए रजनीश कुमार की वापसी कराई गई है ताकि चैनल का काम सुचारु रूप से चल सके। आने वाले दिनों में कुछ और नए लोगों की नियुक्ति हो सकती है।

एक अन्य खबर के अनुसार जी ग्रुप के दक्षिण भारत के चैनलों के चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) संजय रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है। संजय जी तेलगु, जी तमिल, जी कन्नड़ और जी 24 घंटालु चैनलों के कामधाम को देख रहे थे। संजय जी के साथ दो साल पहले जुड़े थे और अब वे कहां जा रहे हैं, पता नहीं चल पाया है। जी से पहले संजय रेड्डी सेंचुरी कम्युनिकेशन की कंपनी पर्ल मीडिया के सीईओ हुआ करते थे। जी के यूपी केंद्रित रीजनल न्यूज चैनल जी यूपी से विकास अवाना के इस्तीफा देने की सूचना है। विकास रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे। वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विकास ने इस्तीफा चैनल की अंदरुनी राजनीति और साथ काम करने वालों के खराब व्यवहार से तंग आकर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...