Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

महाकवि की मौत और पटना की मीडिया

जागरण डॉट कॉम पर प्रकाशित खबरपटना की मीडिया साहित्य का कितना मर्म समझती है, इसका पता इसी से लगता है कि 12 अगस्त को मगही के महाकवि डा. योगेश्वर प्रसाद सिंह योगेश का पटना के गांव नीरपुर में निधन हो गया. वहां के सबसे बड़े अखबार हिंदुस्तान ने दो लाइन की भी खबर नहीं छापी. जागरण, सहारा, प्रभात खबर ने जरूर संक्षेप में इसे जगह दी. क्या मीडिया के लोगों की संवेदना मर चुकी है? भागी हुई लड़की बरामद… जैसी खबरें स्थानीय पृष्ठों पर लीड लगी रहती हैं और वरिष्ठ साहित्यकार का निधन जगह पाने लायक खबर नहीं है?

जागरण डॉट कॉम पर प्रकाशित खबरपटना की मीडिया साहित्य का कितना मर्म समझती है, इसका पता इसी से लगता है कि 12 अगस्त को मगही के महाकवि डा. योगेश्वर प्रसाद सिंह योगेश का पटना के गांव नीरपुर में निधन हो गया. वहां के सबसे बड़े अखबार हिंदुस्तान ने दो लाइन की भी खबर नहीं छापी. जागरण, सहारा, प्रभात खबर ने जरूर संक्षेप में इसे जगह दी. क्या मीडिया के लोगों की संवेदना मर चुकी है? भागी हुई लड़की बरामद… जैसी खबरें स्थानीय पृष्ठों पर लीड लगी रहती हैं और वरिष्ठ साहित्यकार का निधन जगह पाने लायक खबर नहीं है?

मगही मगध क्षेत्र की भाषा है और इसका प्राचीन इतिहास भी है. खुद कवि योगेश ऐसी शख्सियत नहीं थे कि वे लोगों को जानने के लिए अखबारों के मोहताज रहें. कभी उन्होंने छपने के लिए लाबिंग नहीं की. उन्होंने मगही के प्रथम महाकाव्य ‘गौतम’ की 1966 में रचना की थी. उन्होंने करीब दो दर्जन से अधिक पुस्तकों की रचना की. डा. योगेश को बिहार सरकार से लोकगाथा सम्मान समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

मगही के शिखर पुरुष माने जाने वाले कवि योगेश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगता है कि उनके छोटे से गांव में निधन की खबर फैलते ही आसपास के दो-तीन हजार लोग जुट गए. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता 18 घंटे तक लगा रहा. इसमें बुद्धिजीवी कम, आसपास के इलाके के ग्रामीण ज्यादा थे और हर वर्ग, हर जाति के थे. लोगों के अनुरोध के कारण शव यात्रा 10 किलोमीटर तक आसपास के गांवों में घुमानी पड़ी और एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ अनवरत साथ चलती रही. लेकिन यह सब अखबारों और उसके पत्रकारों को नहीं दिखा. यह भीड़ सिर्फ साहित्यकार या कवि होने के कारण नहीं थी. यह उनकी जनप्रियता के कारण थी. योगेश जी तो गुजर गए पर सवाल यह रहता है कि मीडिया की कसौटी क्या है? कुत्ते-बिल्ली के चोरी होने और मंत्री के छींक आने की खबर लीड क्यों बनती है और साहित्यकार की मौत खबर क्यों नहीं बनती? तो क्या मीडिया जनता से कट रही है और अपने ही बनाए मानकों से मुकरते हुए मुग्ध हो रही है?

पटना से एक पाठक का पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...