Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘रीडर्स डाइजेस्ट’ दिवालिया घोषित होगी

दुनिया की सबसे ज्यादा प्रसार वाली पत्रिका, ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ वित्तीय संकट में है और अमेरिका में कर्जदाताओं से कानूनी संरक्षण के लिए अपने को दिवालिया घोषित किए जाने का आवेदन करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले से अमेरिका के बाहर उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ की बिक्री भारत सहित दुनिया के करीब एक दर्जन देशों में होती है। रीडर्स डाइजेस्ट एसोसिएशन (आरडीए) ने दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन करने का फैसला किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि वह अपने कर्ज का बोझ 75 फीसद तक घटाना चाहती है ताकि भविष्य की वित्तीय स्थिति मजबूत की जा सके।

आरडीए एक बहु ब्रांड मीडिया और मार्केटिंग कंपनी है और दुनिया के 44 देशों में इसके कार्यालय हैं। यह कंपनी किताबें, पत्रिकाएं, संगीत, वीडियो और शिक्षा उत्पाद बेचती है। दुनिया के 78 देशों में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ है। आरडीए 94 पत्रिकाओं का प्रकाशन करती है, जिसमें रीडर्स डाइजेस्ट के 50 संस्करण हैं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसार वाली पत्रिका है। आरडीए हर साल करीब 4 करोड़ पुस्तकों, म्यूजिक ओर वीडियो उत्पादों की बिक्री करती है। कंपनी ने कहा कि उसका अपने कर्जदाताओं के साथ उसके कर्ज को 2.2 अरब डालर से घटाकर 55 करोड़ डालर पर करने के लिए सैद्धांतिक समझौता हुआ है और उसके कर्जों को शेयर भागीदारी में पुनर्गठन को ज्यादातर कर्जदाताओं का समर्थन हासिल है। साभार : जनसत्ता

रीडर्स डाइजेस्ट द्वारा खुद को दिवालिया घोषित किए जाने के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें – 

  1. RDA Reaches Agreement in Principle with lenders to Significantly Reduce Debt 
  2. Reader’s Digest can’t escape media’s recession
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...