Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका में बदलाव, अलका रायटर्स संग

नीरज ने डीएलए छोड़ा, भास्कर पहुंचे : राजस्थान पत्रिका में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने की सूचना है। इस समूह के अखबार डेली न्यूज के एडिटर और ब्रांच मैनेजर राजीव तिवारी को पत्रिका, केसरगढ़ (जयपुर) बुला लिया गया है। कहा जा रहा है कि वे राजस्थान पत्रिका, जयपुर के एडिटर हो सकते हैं। उनकी जगह पत्रिका के सीनियर न्यूज एडिटर मनोज माथुर को प्रमोट कर डेली न्यूज की जिम्मेदारी दी गई है। पत्रिका, जयपुर के रेजीडेंट एडिटर हरेंद्र बगवाडा और पंकज मुकाती को दिल्ली ब्यूरो में लगाया गया है। अब तक पत्रिका दिल्ली की ब्यूरो चीफ ऊषा को जबलपुर संस्करण का रेजीडेंट एडिटर बनाया गया है। राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ भट्ट को नई तैनाती मिल गई है। उन्हें उज्जैन का संपादकीय प्रभारी बनाकर भेजा गया है।  सिद्धार्थ भट्ट इससे पहले कोटा में संपादकीय प्रभारी थे और कई आरोपों की वजह से उनका तबादला जयपुर कर दिया गया था।

एक अन्य बदलाव के तहत कोटा में काम कर रहे हरीश पराशर को जयपुर बुला लिया गया है और जयपुर से अनंत मिश्रा को कोटा भेजा गया है। एक अन्य खबर के मुताबिक गुजरात में सूरत के एडिटोरियल इंचर्ज मृत्युंजय ने पाला बदल लिया है। उन्होंने सूरत में ही दैनिक भास्कर के साथ नई पारी शुरू कर दी है।

सूचना है कि उत्तर प्रदेश में समाचार एजेंसी रायटर्स के संवाददाता रहे शरत प्रधान अब इस संस्थान के हिस्से नही रहे। रायटर्स की नयी संवाददाता के रुप में अलका एस पाण्डेय ने ज्वाइन कया है। इससे पहले अलका पाण्डेय अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में सहायक संपादक के पद पर काम कर रही थीं। अलका अपने 13 वर्षों के करियर में पॉयनियर,  टीओआई,  आउटलुक, इंडियन एक्सप्रेस और ईटीवी में काम कर चुकी हैं। अलका एस पांडेय ने रायटर्स ज्वाइन करने की खबर सूचना विभाग को दे दी है। साथ ही अलका ने अपनी मान्यता राज्य मुख्यालय पर रायटर्स से किए जाने का अनुरोध भी किया है। गौरतलब है कि अब तक रायटर्स के संवाददाता के तौर पर शरत प्रधान राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त थे।

खबर है कि नीरज मिश्रा ने डीएलए, आगरा से इस्तीफा दे दिया है। वे अब दैनिक भास्कर, ग्वालियर में ज्वाइन करने जा रहे हैं। नीरज ने डीएलए, आगरा में तीन महीने काम किया। वे इससे पहले अमर उजाला, आगरा और हिन्दुस्तान लखनउ में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...