Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार को बंधक बना डेढ़ लाख रुपये लूटे

एटीएम से पैसा निकालता लुटेरासहारा समय के पत्रकार शरद के साथ हुआ हादसा : नोएडा में बेखौफ बदमाशों ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक वरिष्ठ पत्रकार को हथियारों के बल पर तीन घंटे से अधिक समय तक बंधक बना सड़कों पर कार में घुमाया और उससे करीब डेढ़ लाख रुपए लूट अधमरा कर सड़क पर छोड़ गए। घटना के बाद देर  रात पुलिस को सूचित किया गया तो पता चला कि अधिकतर वरिष्ठ अधिकारी उस समय क्षेत्र में मौजूद नहीं हैं। मामला मीडिया का होने के कारण आसानी से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले में एसएसपी को एटीएम में लगे सीसीटीवी के कुछ फुटेज मिले हैं, जिससे पुलिस का दावा है कि मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जिस वक्त गहन चेकिंग के आदेश थे।

घटना रात्रि पौने ग्यारह बजे की है। नोएडा सेक्टर 11 स्थित सहारा टीवी में बिहार डेस्क पर तैनात शरद ड्यूटी समाप्त कर प्राइवेट बस से ग्रेटर नोएडा के गामा सेक्टर पहुंचे और वहां से बाइक से लिफ्ट लेकर परी चौक पहुंच गये। चौक से वे घर की ओर  चले ही थे कि इंडिका में आए चार लोगों ने उन्हें सड़क पर से अगवा कर लिया और उनके पास रखे रुपए लूट लिए। शरद के पास  कैश अधिक नहीं था, नतीजतन वे लोग उसके डेबिड कार्ड को लेकर उसके साथ एटीएम पहुंचे और पहली बार में पचास हजार रुपए  निकाल लिए। इसके बाद बदमाश उसे दूसरे एटीएम पर लेकर पहुंचे जहां से उन्होंने नौ हजार रुपए निकाले। इसके बाद बदमाश उसे सड़कों पर घुमाते रहे। रात बारह बजे के बाद तारीख बदलने पर बदमाश फिर पीटते हुए उसे वापस एटीएम पर ले गए जहां से फिर  पचास हजार रुपए निकाले।

एटीएम से कार्ड का पूरा पैसा निकालने के बाद बदमाशों ने उसे फिर कार में बिठाया और उसका मोबाइल तोड़ उसे अधमरा कर प्रकाश अस्पताल के पास फेंक गए। पत्रकार ने जैसे तैसे पुलिस को मामले में सूचित करना चाहा, लेकिन पुलिस हेल्पलाइन नम्बर नहीं लगा। इसके बाद एसपी देहात सहित वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सूचना दी तो पता चला ये अधिकारी अपने क्षेत्रों से बाहर हैं। मामले की जानकारी जब चैनल के माध्यम से आईजी स्तर पर दी गई तब आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आननफानन में चेकिंग शुरू की गई। प्रकरण में एसएसपी ने माना कि घटना बड़ी है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी में बदमाशों के चेहरे मिले हैं, उससे उनकी पहचान की जा रही है। साभार : दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...