Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मनोज, सत्येंद्र, नीतेश और सुनील की नई पारी

जोधपुर के मीडिया जगत में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। राजस्थान पत्रिका की ओर से टुडे स्टार के प्रकाशन के बाद दैनिक भास्कर ने भी सिटी भास्कर बंद कर डीबी स्टार लांच कर दिया है। डीबी स्टार के लिए भास्कर ने नई भर्ती भी की है। दैनिक नवज्योति से दो-तीन पत्रकारों को अपने अपने पाले में लेने के बाद भास्कर ने पत्रिका में भी सेंधमारी की है। पत्रिका के वरिष्ठ उप संपादक मनोज शर्मा ने भास्कर ज्वॉइन कर लिया है। वे पत्रिका में मुख्य क्राइम रिपोर्टर का काम देख रहे थे। मूलतः खाचरियावास के रहने वाले शर्मा अपराध संबंधित खबरों पर काम करते हैं।

आगरा से प्रकाशित मैग्जीन ‘जागता शहर’ के संपादकीय प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा के इस्तीफा देने की सूचना मिली है। पता चला है कि वे दैनिक जागरण, बरेली में ज्वाइन कर रहे हैं।

खबर है कि न्यूज टुडे, इंदौर के पत्रकार नीतेश पाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके दैनिक भास्कर, इंदौर ज्वाइन करने की संभावना है।

सुनील कुमरावत के बारे में सूचना है कि उन्होंने नई पारी दैनिक भास्कर, ग्वालियर के साथ शुरू की है। वे यहां डिजायनिंग और लेआउट का काम देखेंगे। सुनील नव दुनिया, पत्रिका और राज एक्सप्रेस जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...