Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति

राजस्थान पत्रकार परिषदपिछले दिनों राजस्थान पत्रकार परिषद ने जयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने की। बैरवा को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों के हित चिंतक हैं और समस्याओं के हल के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं।

राजस्थान पत्रकार परिषदपिछले दिनों राजस्थान पत्रकार परिषद ने जयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने की। बैरवा को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों के हित चिंतक हैं और समस्याओं के हल के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं।

पत्रकारों की आवास समस्या के हल के लिए कमेटी गठन की प्रक्रिया शीघ्रपूरी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चयनित पत्रकारों की पहले की सूची में से योग्य एवं पात्रता रखने वाले पत्रकारों को यथावत रखा जाएगा और अन्य लोगों के आवेदन पत्रों की पुनः समीक्षा की जाएगी। सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री ने कहा कि भूमि के चिन्हीकरण का कार्य भी शीघ्रता शीघ्र कराया जाएगा ताकि चयन के साथ-साथ भू-खण्ड का भी आवंटन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इच्छा है कि इस वित्तीय वर्ष में इसका निर्णय हो जाये। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुविधा के लिए “मीडिया सेंटर” स्थापित किए जाने का कार्यक्रम है ताकि पत्रकारों को अपने कार्य सम्पादन में एक छत के नीचे समाचारों के प्रेषण, सम्प्रेषण आदि की सुविधाएं मुहैया हो सके। बैरवा ने बजट में पत्रकारों के लिए एक लाख रुपये की मेडिक्लेम पॉलिसी की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सभी हितों का सकारात्मक दृष्टि से निराकरण करने को सतत प्रयासरत है। समारोह के विशिष्ठ अतिथि विधायक श्री प्रताप सिंह और महात्मा गांधी कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार थे। श्री स्वर्णकार ने छात्रवृति कोष में 51 हजार रुपये जमा कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पत्रकार परिषद के सदस्यों एवं इनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। समारोह में पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी अतिथियों का ध्यान पत्रकारों की आवास समस्या के समाधान की ओर दिलाया।

समारोह के प्रारम्भ में जयपुर की कुमारी दिव्या गुप्ता को आठवीं कक्षा में 86.56 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, भीलवाड़ा के अभिषेक ठठेरा को 10वीं कक्षा में 72.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा जयपुर के विक्रम शर्मा को 12वीं कक्षा में 86.93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के फलस्वरूप प्रत्येक को 6 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए गए तथा 11 अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजस्थान पत्रकार परिषद की स्मारिका का भी विमोचन किया और परिषद के जिला अध्यक्षों का भी सम्मान किया। राजस्थान पत्रकार परिषद के अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एल.एन. शर्मा ने पत्रकारों के जीवन के वास्तविक पहलूओं पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं हितों को ध्यान रखने का आग्रह किया। परिषद के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार मोहम्मद यासीन सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...