Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

नई किताब की पहली प्रति राष्ट्रपति को सप्रेम भेंट

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ आलोक मेहतादिल्ली में जल्द लांच होने वाले अखबार नई दुनिया के प्रधान संपादक और एडीटर्स गिल्ड के अध्यक्ष आलोक मेहता ने एक किताब लिखी है ‘नामी चेहरों से यादगार मुलाकातें’। किताब में इंदिरा, राजीव, अटल, शंकर दयाल शर्मा, आर. वेंकटरमण और प्रतिभा पाटिल, रविशंकर, शुभा मुदगल, जावेद अख्तर  समेत सभी क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों से लिए गए साक्षात्कार शामिल किए गए हैं। इस किताब की पहली प्रति राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेंट करने के लिए आलोक मेहता मीडिया के कई दिग्गजों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

उनके साथ प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार कन्हैया लाल नंदन, जी न्यूज के डायरेक्टर लक्ष्मी गोयल, नवभारत टाइम्स के कार्यकारी संपादक मधुसूदन आनंद, कादंबिनी के कार्यकारी संपादक विष्णु नागर, एडीटर्स गिल्ड के महासचिव और अंग्रेजी पत्रिका द वीक के संपादक सच्चिदानंद मूर्ति, द ट्रिब्यून के इंवेस्टिगेटिव एडीटर मनमोहन समेत कई लोग थे।

आलोक मेहता ने अपने पत्रकारीय करियर की वर्ष 1972 से शुरुआत के समय से लेकर आज के समय तक  में जितने भी इंटरव्यू किए हैं, उसमें से चुनिंदा 47 इंटरव्यू इस 448 पन्नों वाली किताब में शामिल किए गए हैं। इस किताब में साक्षात्कारकर्ता आलोक मेहता ने सभी हस्तियों के बारे में अपनी निजी राय व विचार भी व्यक्त किए हैं।

आलोक मेहता ने प्रतिभा पाटिल को कुछ अरसा पहले प्रकाशित अपनी अन्य पुस्तकें भी भेंट की। इन किताबों के नाम हैं- ‘सफर सुहाना दुनिया का, पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा, चिड़िया फिर नहीं चहंकी, सिंहासन का न्याय। 

नई किताब की पहली प्रति भेंट करने को आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति समेत सभी वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों ने अपने विचार मीडिया, समाज और लोकतंत्र के परिप्रेक्ष्य में वयक्त किए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...