इलेक्ट्रानिक मीडिया से पांच खबरें हैं।
-एक प्राथमिक लेकिन अपुष्ट खबर के मुताबिक एंकर निशांत ने सहारा समूह के राष्ट्रीय न्यूज चैनल को आखिरी प्रणाम बोल दिया है। उनके बारे में खबर है कि वे भी अब त्रिवेणी ग्रुप के चैनल वीओआई के पार्ट हो गए हैं।
-सूचना है कि नई दिल्ली में वायस आफ इंडिया नेशनल के आउटपुट हेड की जिम्मेदारी फिलहाल रोहित लाल को दे दी गई है। पहले यह जिम्मेदारी किशोर मालवीय के पास थी जो अब संभवतः इस संस्थान के हिस्से नहीं हैं।
-सीसीएन, बिलासपुर में शुरुआती दौर से संवाददाता रहे प्रवीर भट्टाचार्य ने त्रिवेणी ग्रुप के चैनल वीओआई, बिलासपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर ज्वाइन कर लिया है। रुद्र अवस्थी के बाद बतौर स्टाफर वे बिलासपुर ब्यूरो में दूसरे सदस्य हैं। इन्हें भी बधाई।
-सीनियर सब एडीटर धर्मेंद्र चौहान ने दैनिक भास्कर, लुधियाना को बाय बोल दिया है। वे अब नोएडा में साधना न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं। धर्मेंद्र दैनिक भास्कर, लुधियाना में सिटी भास्कर के इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे।
-दैनिक भास्कर, पंजाब के सिस्टम इंचार्ज अमरदीप शर्मा (मनु) ने आज तक न्यूज चैनल, दिल्ली में ज्वाइन किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पंजाब के सभी लोगों को एक मेल के जरिए सूचित किया कि 12 जुलाई उनका दैनिक भास्कर में अंतिम दिन था।











