Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर को अपने कर्मियों की चिंता सताने लगी

कर्मचारियों के हित के प्रति बेपरवाह माने जाने वाले भास्कर समूह ने अब अपने कर्मियों के दुख-दर्द को दूर करने की ठान ली है। भास्कर से कर्मचारियों के लगातार पलायन ने प्रबंधन चिंतित है। ग्वालियर से जिस तरह पिछले दिनों दो दर्जन लोग पीपुल्स समाचार जैसे नए अखबार के साथ चले गए, उसे प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया है। इस पलायन को भास्कर की पालिसी का फेल्योर माना जा रहा है। बात सिर्फ ग्वालियर की ही नहीं है, राजस्थान में भी बुरा हाल है। मौका मिलते ही भास्कर वाले दूसरी जगह निकल ले रहे हैं। भास्कर से जाने वाले कर्मियों की शिकायत आमतौर पर अपने बास के पक्षपाती रवैए की होती है। राजस्थान में कई ऐसे विवाद हुए जिसमें संपादकीय प्रभारी ने अपनी मनमानी और अपनी निजी पसंद, ना-पसंद के आधार पर लोगों के साथ खराब अच्छा बुरा बर्ताव किया। इसी सबको देखते हुए भास्कर प्रबंधन ने अपने एचआर डिपार्टमेंट को सक्रिय कर दिया है।

एचआर के अधिकारियों को कह दिया गया है कि वे सभी यूनिटों का दौरा कर निचले स्तर के कर्मचारियों से उनका दुख-दर्द अकेले में पूछे। इसी क्रम में पता चला है कि राजस्थान के स्टेट हेड एचआर राकेश सिंह ने सीकर और अलवर का दौरा कर यहां काम कर रहे भास्करकर्मियों से अकेले में बातचीत की। सबसे उन्होंने उनकी दिक्कतें पूछीं। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी दिक्कत वरिष्ठों के मिजाज के मुताबिक चलने की है। यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कर्मचारी संस्थान की पालिसी के हिसाब से चलें या स्थानीय संपादकों व मैनेजरों की बनाई हुई निजी पालिस के हिसाब से काम करें। सूत्रों का कहना है कि भास्कर समूह जल्द ही अपनी एचआर पालिसी को भी दुरुस्त करने जा रहा है ताकि उसके कर्मी उसका साथ छोड़कर दूसरी जगह न जाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...