Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सतना के 22 पत्रकारों पर एक साथ इस्तगासा

सतना के सभी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों पर पुलिस ने एक साथ इस्तगासा लगवाया। इसके पीछे की कहानी यह है- एक दलित की मौत के बाद पुलिस की ज्यादती से नाराज परिजनों ने जब उसकी लाश थाने के सामने रख प्रदर्शन किया तो उसके कवरेज को सतना का पूरा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया पहुचा। अपनी नाकामी छुपाने के लिए तब पुलिस ने मीडिया पर लाठीचार्ज किया। इससे नाराज मीडिया ने जब प्रशासन व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का बहिष्कार शुरू किया तब जाकर संबंधित जिम्मेदार टीआई को हटाया गया तथा इसकी प्रशासनिक जांच के आदेश दिये गये। इस जांच में मीडिया जगत के 22 लोगों ने अपने बयान दिये।

जांच अभी पूरी हुई नहीं थी कि उधर पुलिस ने अपने एक आदमी की सहायता से उन्हीं 22 लोगों के खिलाफ इस्तगासा लगवा दिया। यहां मजेदार तथ्य यह है कि उस फरियादी को सभी पत्रकारों की पूरी जन्म कुण्डली मालूम थी। यह पहला इस्तगासा देखने को मिला जिसमें फरियादी को 22 आरोपियों के नाम के अलावा पिता का नाम, पूरा पता, उम्र आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी थी।

बाद में पता चला कि प्रशासनिक जांच के लिये पत्रकारों ने जो जानकारी अपने वयान में दी थी, वही जानकारी संबंधित अधिकारी ने पुलिस को लीक कर दी और वही नाम इस्तगासे में है। इसमें जिस मीडिया के लोग बतौर आरोपी शामिल है उनमें दैनिक भास्कर, नवभारत, दैनिक जागरण, विन्ध्य भारत, एनडीटीवी, ईटीवी, सहारा टीवी, बी टीवी आदि प्रमुख हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...