Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर के साथ नहीं रहे तीन वाइस प्रेसीडेंट

बलजीत बल्ली ने ‘अजीत’ छोड़ा : दैनिक भास्कर की प्रबंधन टीम से तीन बड़े विकेट गिरने की सूचना है। दिल्ली में बैठ रहे एचआर विभाग के हेड विप्लव बनर्जी (पद- वाइस प्रेसीडेंट), नेशनल मार्केटिंग के वाइस प्रेसीडेंट विजय सिंह और वाइस प्रेसीडेंट एसएमडी प्रेम कुमार के बारे में चर्चा है कि इन्होंने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इनके इस्तीफे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पा रही है पर सूत्रों का कहना है कि ये लोग भिन्न-भिन्न कारणों से अब संस्थान के हिस्से नहीं रहे। वाइस प्रेसीडेंट एसएमडी प्रेम कुमार के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। प्रेम कुमार भास्कर समूह के निदेशक सुधीर अग्रवाल को रिपोर्ट करते थे जबकि विजय सिंह गिरीश अग्रवाल को और विप्लव बनर्जी की रिपोर्टिंग पवन अग्रवाल को थी। इन तीनों का अगला मुकाम कहां है, यह पता नहीं चल पाया है।

खबर है कि दैनिक भास्कर के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर (एचआर एंड एडमिन) मेजर दीपक चौधरी से एचआर का काम वापस ले लिया गया है। वे अब केवल एडमिन के जनरल मैनेजर के रूप में काम देखेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन एचआर डिपार्टमेंट को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इसी कारण फेरबदल किए जा रहे हैं और नई टीम गठित करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक भास्कर अपनी एचआर पालिसी में भी बदलाव की तैयारी कर रहा है। एचआर पालिसी को इंप्लाई फ्रेंडली बनाए जाने की चर्चा है। ज्ञात हो कि भास्कर में एचआर विभाग का हेड वाइस प्रेसीडेंट होता है। वीपी के नीचे कई जीएम होते हैं। हर जीएम अखबार के किसी एक विभाग के एचआर का काम संभालता है।

एक अन्य खबर के मुताबिक तबादले से नाराज चंडीगढ़ के पंजाबी दैनिक ‘अजीत’ के वरिष्ठ पत्रकार बलजीत बल्ली ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने बल्ली का तबादला होशियारपुर के लिए कर दिया था। बल्ली कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है। कहा यह भी जा रहा है कि बल्ली से अजीत का प्रबंधन नाराज था। नाराजगी के पीछे एक वजह बल्ली का ट्रिब्यून अखबार के संपादक पद के लिए आवेदन करना भी था। ज्ञात हो कि पंजाबी दैनिक अजीत का मुख्यालय जालंधर में है और इसके मालिक बलजिंदर सिंह हमदर्द हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...