भोपाल से इलेक्ट्रानिक मीडिया की तीन खबरें हैं। सहारा समय (एमपी-सीजी) न्यूज चैनल के भोपाल ब्यूरो में कार्यरत आशुतोष गुप्ता ने अब इसी शहर में साधना न्यूज चैनल के ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। आशुतोष इससे पहले इटीवी और जनमत में काम कर चुके हैं। इन्होंने करियर दैनिक जागरण से शुरू किया। बाद में सीटीवी व राजटीवी में रिपोर्टर के रूप में काम किया।
दूसरी और तीसरी खबर युवा पत्रकार श्रुति और रवि दुबे के बारे में
सहारा समय (एमपी-सीजी) चैनल में नोएडा डेस्क की कापी एडीटर श्रुति के बारे में पता चला है कि उन्होंने इसी चैनल में उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब रिपोर्टिंग का काम देखेंगी। श्रुति इससे पहले ईटीवी में काम कर चुकी हैं।
युवा पत्रकार रवि दुबे के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने वायस आफ इंडिया के एमपी-सीजी रीजनल चैनल के भोपाल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। रवि इससे पहले ईटीवी में काम कर चुके हैं।











