Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीडी प्रकरण : एक पत्रकार की नौकरी गई

निर्देश न मानने और अनुशासनहीनता के आरोप में न्यूज 24 से हटाए गए अर्धेंदु मुखर्जी  : अफसर और उसकी पत्नी के अंतरंग संबंधों की सीडी बनाकर बाजार में वितरित करने और इस बारे में खबर टीवी न्यूज चैनल पर दिखाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भड़ास4मीडिया को जानकारी मिली है कि पीड़ित अधिकारी एमएल हलधर ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें साधना न्यूज के रिपोर्टर संजय शेखर के अलावा न्यूज24 के रिपोर्टर अर्धेंदु मुखर्जी का भी नाम है। इनके अलावा जिन पांच ठेकेदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उनके नाम हैं- संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल (रायपुर), संजय बाफना, अजय बाफना (दुर्ग) और ब्रजमोहन अग्रवाल (जसपुर)। खबर है कि न्यूज24 ने अपने रिपोर्टर को नौकरी से बाहर कर दिया है।

बताया जाता है कि अर्धेंदु ने जब न्यूज24 के नोएडा स्थित मुख्यालय को इस घटना के बारे में जानकारी देकर खबर तैयार करने के लिए अनुमति मांगी थी तो वरिष्ठों ने यह खबर न बनाने के निर्देश दिए थे। पर अर्धेंदु साधना न्यूज चैनल के रिपोर्टर के साथ इस खबर को तैयार करने-कराने में सक्रिय रहे। ये दोनों रिपोर्टर अधिकारी से वर्जन लेने भी पहुंचे। अधिकारी ने जब दोनों रिपोर्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी तो न्यूज24 ने जानकारी मिलते ही अपने रिपोर्टर को नौकरी से हटा दिया। अधिकारी ने इन पत्रकारों पर ठेकेदारों के साथ साजिश कर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।

उधर, साधना न्यूज ने पूरे मामले की जांच होने पर कार्रवाई करने की बात कही है। पता चला है कि साधना न्यूज ने जो खबर प्रसारित की थी, उसकी सीडी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और रायपुर पुलिस के पास भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के नतीजे आने के बाद ही साधना न्यूज प्रबंधन कोई फैसला लेगा। सूत्रों के मुताबिक यह प्रकरण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास पहुंच चुका है। उन्होंने साधना न्यूज की प्रसारित खबर को देखने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...