Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शशि शेखर की टीम में बदलाव शुरू

अमर उजाला में कई इधर-उधर : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में व्यापक फेरबदल : अमर उजाला प्रबंधन ने शशि शेखर के जाने और नए संपादक के आने की खबरों-चर्चाओं से परे अखबार में आंतरिक बदलाव करना शुरू कर दिया है। इन सारे बदलावों का गहराई से विश्लेषण किया जाए तो एक बात साफ है कि शशि शेखर अभी भले औपचारिक तौर पर अमर उजाला के हिस्से बने हुए हों, प्रबंधन उनकी अनदेखी कर अपने हिसाब से चीजों को बनाने-रचने में जुट गया है। भड़ास4मीडिया के पास पहुंच रही सूचनाओं के मुताबिक हरियाणा के चुनावी माहौल में अमर उजाला ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ में कई बदलाव किए हैं। स्टेट ब्यूरो और डेस्क को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए कई नियुक्तियां और ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पता चला है कि नवभारत टाइम्स के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट सुरेंद्र धीमान ने अमर उजाला, चंडीगढ़ में स्पेशल करेस्पांडेंट के पोस्ट पर वापसी की है। धीमान जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम करने के बाद अमर उजाला से साढ़े सात वर्षों से जुड़े हुए थे। पिछले साल अमर उजाला, चंडीगढ़ में माहौल बिगड़ने के बाद कुछ ही समय में दो दर्जन से अधिक जर्नलिस्ट संस्थान छोड़ गए थे। इस्तीफा देने वालों में धीमान सहित कई सीनियर और अनुभवी लोग थे।

उस दौरान प्रमोद भारद्वाज एडिटोरियल इंचार्ज हुआ करते थे, जिन्हें बाद में नोएडा मुख्यालय बुला लिया गया था। धीमान इन दिनों नवभारत टाइम्स में चंडीगढ़ आफिस में रहते हुए पंजाब और हरियाणा ब्यूरो देख रहे थे। अमर उजाला ने इन्हें हरियाणा स्टेट ब्यूरो के हेड का जिम्मा दिया है। अमर उजाला के पंचकुला के रिपोर्टिंग इंचार्ज सीनियर रिपोर्टर प्रवीण पांडेय को हरियाणा स्टेट ब्यूरो में भेजा गया है। प्रवीण इससे पहले अंबाला और यमुनानगर में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। मोहाली में रिपोर्टिंग के इंचार्ज रहे सीनियर रिपोर्टर रोहित कुमार को पंजाब ब्यूरो में लगाया जा रहा है। उनकी जगह जालंधर में रिपोर्टिंग इंचार्ज रहे सीनियर रिपोर्टर अखिल तलवार लाए गए हैं। सीनियर रिपोर्टर मधुकर को पंचकुला का इंचार्ज बनाया गया है। अंबाला के रिपोर्टिंग इंचार्ज मुकेश टंडन को चंडीगढ़ सिटी रिपोर्टिंग में लगाया गया है। डेस्क को मजबूत करने की कवायद के तहते पांच अनुभवी लोगों को पहले ही रखा जा चुका है।  पंजाब को लेकर अमर उजाला ने अब पालिसी बना ली है कि यहां उन्हीं लोगों को रखा जाएगा जो इस रीजन के हों या फिर यहां किसी ठीक-ठाक ब्रांड के साथ काम कर रहे हों।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...