पिछले पांच वर्षों से अमर उजाला, नोएडा के फीचर सेक्शन में कार्य कर रहे युवा पत्रकार ब्रजेश ने यहां से बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। वे अब दैनिक जागरण में अपनी सेवाएं देंगे। नए संस्थान में उनका पद होगा सीनियर सब एडीटर का। साहित्य में गहरी रुचि रखने वाले ब्रजेश अपना एक ब्लाग भी चलाते हैं जिसका नाम चाय घर है। ब्रजेश ने अमर उजाला में रहते हुए फीचर के कई पेजों को सफलतापूर्वक निकालने का अनुभव हासिल किया।
दूसरी खबर भी अमर उजाला से ही है।
अमर उजाला के ब्यूरो में कार्यरत श्याम सुमन ने इस्तीफा दे दिया है। श्याम सुमन ने दैनिक हिंदुस्तान में ज्वाइन किया है। दैनिक हिंदुस्तान से अनूप भटनागर के नई दुनिया ज्वाइन करने से हिंदुस्तान में लीगल बीट देखने वाला कोई रिपोर्टर नहीं रह गया था। इसी की भरपाई के लिए हिंदुस्तान ने अमर उजाला के श्याम सुमन को तोड़कर अपने पाले में कर लिया। श्याम सुमन अमर उजाला में लीगल बीट देखते थे और अब हिंदुस्तान में नए पद व पैकेज पर ज्वाइन करने के बाद लीगल बीट का मोर्चा संभालेंगे।











