Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पुष्पेंद्र-परवेज को एक और बड़ा झटका

प्रेस क्लब सदस्यता संबंधी सोनिया गांधी का कार्ड10 दिन पहले प्रेस क्लब की सदस्यता स्वीकारने वाली सोनिया ने विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के कारण मेंबरशिप कार्ड लौटाया : कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी ने प्रेस क्लब आफ इंडिया की सदस्यता स्वीकार करते हुए पुष्पेंद्र और परवेज के हाथों जो मेंबरशिप कार्ड ग्रहण किया था, उसे अब उन्होंने वापस लौटा दिया है। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने यह कदम प्रेस क्लब में चल रहे घमासान और आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए उठाया है। प्रेस क्लब आफ इंडिया के महासचिव पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष परवेज अहमद और अन्य पत्रकार 21 अगस्त को सोनिया गांधी से मिलने गए थे। इन लोगों ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को गिनाते हुए सोनिया को क्लब की मानद सदस्यता ग्रहण करने के लिए अनुरोध किया।

सोनिया ने अनुरोध को स्वीकार लिया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने उन्हें उसी वक्त पहले से तैयार मानद सदस्यता वाला मेंबरशिप कार्ड सौंप दिया। प्रेस क्लब पदाधिकारी सोनिया के साथ फोटो खिंचाने के बाद लौट आए। प्रेस क्लब नोटिस बोर्ड पर अगले दिन सोनिया से मुलाकात और मानद सदस्यता ग्रहण करने संबंधी तस्वीरें चिपका दी गईं। पर पुष्पेंद्र-परवेज और उनके खेमे की यह खुशी देर तक कायम न रह सकी। ये सभी पदाधिकारी अगले दिन प्रेस क्लब में हुई आपात बैठक के दौरान अपने-अपने पदों से हटा दिए गए। अगले दिन यानि 22 अगस्त को कोषाध्यक्ष नदीम अहमद काजमी के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों की पूर्व निर्धारित एक्स्ट्रा जनरलबाडी मीटिंग में प्रेस क्लब की कमेटी भंग कर पुष्पेंद्र और परवेज की छुट्टी कर दी गई। प्रेस क्लब संचालन के लिए एक अंतरिम कमेटी का गठन कर दिया गया। अंतरिम कमेटी के कुछ सदस्यों को जब पता चला कि परवेज और पुष्पेंद्र सोनिया के यहां मिलकर उन्हें प्रेस क्लब की सदस्यता देने के बाद इस अवसर का उपयोग अपने फायदे के लिए कर रहे हैं तो इस विरोधी खेमे ने सोनिया के करीबी नेताओं से संपर्क साध कर पुष्पेंद्र व परवेज की करतूतों का खुलासा करना शुरू कर दिया

सोनिया के नजदीकी नेताओं ने जब देखा कि प्रेस क्लब में अंदरखाने काफी विवाद है तो इन लोगों ने सोनिया को मानद सदस्यता खत्म कर मेंबरशिप कार्ड वापस करने का सलाह दे डाली। सोनिया ने भी पत्रकारों की गुटीय लड़ाई में न पड़ते हुए सदस्यता खत्म करने संबंधी पत्र प्रेस क्लब के पास भेज दिया। इस पत्र के साथ वह मेंबरशिप कार्ड भी था जिसे पुष्पेंद्र-परवेज ने दस दिनों पहले सोनिया को दिया था। पत्र में सोनिया की तरफ से कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने लिखा- है ‘प्रेस क्लब के विवाद को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से खत्म कर रही हैं।’ इस प्रकरण को लेकर दिल्ली के पत्रकारों के बीच कई तरह की चर्चाएं है। इसे पुष्पेंद्र और परवेज की एक और बड़ी हार के रूप में देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...