Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी खल्लास, न्यूज24 का वक्त खराब

सप्ताह 35वां,  23 अगस्त से 29 अगस्त 09 तक :  स्टार न्यूज और इंडिया टीवी के बीच नूरा-कुश्ती जारी है। इस हफ्ते फिर स्टार न्यूज नंबर दो पर आने में सफल हो गया। उसने इंडिया टीवी को खल्लास कर दिया है। बेचारे इंडिया टीवी को तीसरे पायदान पर खिसकना पड़ा है। दोनों के बीच अंतर बहुत कम है, इसलिए अगले हफ्ते फिर इनमें पायदानों का आदान-प्रदान हो सकता है। स्टार न्यूज के नंबर दो पर पहुंचने में इंडिया टीवी का पूरे अंक गिर जाना काफी फायदेमंद रहा। चौथे नंबर का चैनल जी न्यूज इस हफ्ते टीआरपी के हिसाब से लुढ़का है पर उसकी कुर्सी सही सलामत है। एनडीटीवी इंडिया थोड़ा सा और मजबूत हुआ है।

आईबीएन7 भी हर हफ्ते थोड़े बहुत अंक खोता-पाता रहता है, पर वह अपनी पोजीशन पर कायम रहता है। सहारा के ‘समय’ का समय टीआरपी के हिसाब से ठीक चलने लगा है। इस हफ्ते तो इस न्यूज चैनल ने पूरे एक अंक जोड़ते हुए 7 फीसदी मार्केट शेयर की हिस्सेदारी पा ली है। न्यूज24 वाले कभी खुद को ‘समय’ से आगे बता इतराया करते थे पर अब उनकी बोलती बंद है। ये लोग कई हफ्तों से ‘समय’ से पिछड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि यह चैनल पैसे के संकट के कारण डिस्ट्रीव्यूशन पर ठीकठाक खर्च नहीं कर पा रहा है। निचले क्रम में इंडिया न्यूज इस हफ्ते भी सीएनईबी से पीछे चल रहा है। हालांकि दोनों के अंक थोड़े-थोड़े कम हुए हैं। इंडिया न्यूज के डायरेक्टर न्यूज पद से अनुरंजन झा के इस्तीफा का असर इस न्यूज चैनल की टीआरपी पर साफ दिखने लगा है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 17.8 (चढ़ा 0.9),  स्टार न्यूज- 15.3 (चढ़ा 0.8), इंडिया टीवी- 15.1 (गिरा 1.0),  जी न्यूज- 10.8 (गिरा 0.7),  एनडीटीवी इंडिया- 9.9 (चढ़ा 0.2),  आईबीएन7- 8.7 (गिरा 0.2), समय- 7.0 (चढ़ा 1.0),  न्यूज24 – 5.2 (चढ़ा 0.2), डीडी न्यूज- 4.1 (गिरा 0.5), तेज- 3.3 (गिरा 0.1),  लाइव इंडिया- 2.1 (गिरा 0.3),  सीएनईबी- 0.9 (गिरा 0.1), इंडिया न्यूज- 0.8 (गिरा 0.2), पी7न्यूज- 0.5, वीओआई- 0.4, जनसंदेश- 0.2

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 35वां,  23 अगस्त से 29 अगस्त 09 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...