रवींद्र जैन भोपाल पहुंचे : सुनील छैंया डीएलए में : शैलेंद्र ने हिंदुस्तान छोड़ा : राज एक्सप्रेस, इंदौर का स्थानीय संपादक गीत दीक्षित को बनाए जाने के बाद अब तक आरई के रूप में काम देख रहे रवींद्र जैन का तबादला राज एक्सप्रेस, भोपाल के स्टेट ब्यूरो के हेड के रूप में किए जाने की सूचना मिली है। एक अन्य सूचना के मुताबिक राज एक्सप्रेस, ग्वालियर के स्थानीय संपादक चंदा वार्गल ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह नए आरई बने हैं विजय शुक्ला जो अभी तक राज एक्सप्रेस के भोपाल ब्यूरो में रिपोर्टिंग करते थे।
सुनील छैंया ने डीएलए, मेरठ के सिटी चीफ के रूप में ज्वाइन किया है। इससे पहले वे जागरण में थे और हरिद्वार, आगरा समेत कई जगहों पर काम कर चुके हैं। वे अमर उजाला के साथ भी काम कर चुके हैं। खबर है कि डीएलए, मेरठ की रिपोर्टर दीपाली वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।
एक सूचना के अनुसार हिंदुस्तान, दिल्ली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे शैलेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है।











