दैनिक भास्कर, जयपुर में सीनियर सब एडीटर के पद पर कार्यरत जग्गो सिंह धाकड़ ने इस संस्थान को बाय बोलकर राजस्थान पत्रिका के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी है। धाकड़ इससे पहले भोपाल में दैनिक नवभारत और दैनिक भास्कर के साथ काम कर चुके हैं। छह वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े युवा पत्रकार जग्गो सिंह धाकड़ ने लाइव रिपोर्टिंग व स्टिंग आपरेशन वाली पत्रकारिता से कोटा भास्कर में पहचान बना ली।
हिंदुस्तान बनारस के दो पत्रकारों का तबादला, रजनीश अब भास्कर में
दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी के दो वरिष्ठ पत्रकारों का तबादला कर दिया गया है। दैनिक हिंदुस्तान की वाराणसी में लांचिंग के वक्त से ही खेल डेस्क पर जिम्मेदारी निभा रहे योगेश कुमार गुप्त और रतन सिंह को अब खेल से हटाकर इनका ट्रांसफर दैनिक हिंदुस्तान के इलाहाबाद आफिस के लिए कर दिया गया है। ये दोनों लोग मूलतः वाराणसी के ही रहने वाले हैं और मशहूर खेल पत्रकार पदमपति शर्मा की जुझारू टीम के साथी रहे हैं। योगेश कुमार गुप्त काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी हैं। रतन सिंह का तबादला पहले खेल से डाक पर कर दिया गया था लेकिन बाद में इसे संशोधित करते हुए उन्हें भी योगेश के साथ इलाहाबाद के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।
रजनीश मिश्रा ने नई दुनिया, छत्तीसगढ़ से इस्तीफा दे दिया है। वे नई दुनिया में इसकी लांचिंग से जुड़े हुए थे। वे अब दैनिक भास्कर में बतौर डिप्टी मैनेजर ज्वाइन कर चुके हैं।











