बीटीवी न्यूज चैनल, भोपाल में न्यूज कोआर्डिनेटर शैलेश बनाशा ने रायपुर से लांच होने वाले वाच न्यूज चैनल (एमपी-सीजी) में बतौर आउटपुट हेड ज्वाइन किया है। शैलेश इससे पहले ईटीवी, हैदराबाद में छह वर्षों तक रह चुके हैं। वर्ष 1998 से 2001 तक वे आगरा में कई केबल चैनलों से जुड़े रहे। करियर की शुरुआत उन्होंने कोटा में एक कंपनी में ब्रांच मैनेजर के रूप में की। यहां पांच साल रहे।
अविनाश वाच न्यूज में, प्रदीप चौहान व अजय शेखर वीओआई में
अविनाश पाठक ने भी वाच न्यूज ज्वाइन कर लिया है। वे यहां बतौर इनपुट हेड काम देखेंगे। वे भोपाल से बीटीवी से आए हैं। अविनाश लगभग एक दशक से इलेक्ट्रानिक मीडिया में हैं और उन्होंने भोपाल में ही विभिन्न केबल न्यूज चैनलों में कई मोर्चों पर काम किया हुआ है।
आज तक न्यूज चैनल के चंडीगढ़ के ब्यूरो चीफ रह चुके प्रदीप चौहान के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने त्रिवेणी ग्रुप के चैनल वायस आफ इंडिया (वीओआई) में दिल्ली में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन कर लिया है।
एस1 चैनल के अजय शेखर प्रकाश के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने इस संस्थान को बाय कहकर वीओआई में ज्वाइन कर लिया है।











