Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘जैसा शहर होगा, वैसे रेट लग जाएंगे’

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायती पत्र का एक अंश‘न्यूज 24’ के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला शिकंजे में फंसा : प्रबंधन ने की पुलिस से लिखित शिकायत : मध्य प्रदेश एवं छतीसगढ़ के कई शहरों में न्यूज 24 का संवाददाता बनाने के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. छतीसगढ़ के एक अखबार में इसके लिए बाकायदा विज्ञापन भी प्रकाशित करा दिया गया. इस विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबरों (9407741090 और 9300322902) पर न्यूज 24 के दिल्ली के संवाददाता अंकित गुप्ता और भोपाल स्थित संवाददाता प्रवीण दुबे ने फोन किया. दूसरी तरफ से कोई केके मिश्रा नामक शख्स लाइन पर आए. प्रवीण ने अपना परिचय बिलासपुर के निवासी के रूप में दिया.

साथ ही बिलासपुर में संवाददाता बनने की इच्छा जताई. केके मिश्रा फौरन किसी सब्जी वाले की तरह भाव बताने लगे. उन्होंने कहा की यदि जिला स्तर का संवाददाता बनना है तो 50 हज़ार रुपये से ठगों ने अखबार में विज्ञापन निकालाएक लाख रुपये लगेंगे. इसी तरह अंकित से बातचीत में भी केके मिश्रा ने तहसील स्तर से लेकर संभाग स्तर तक की रेट लिस्ट बता दी. उसने तहसील के लिए 25 से 50 हज़ार, जिले के लिए 50 हजार से एक लाख, संभाग के लिए उसने 3 लाख रुपये की मांग की. ये सहूलियत भी दी कि यदि संभाग का ब्यूरो ले लिया गया तो तहसील और जिला के ब्यूरो आप खुद ही बेच सकते हो. अंकित ने सारी बातचीत अपने फोन पर रिकार्ड कर ली. केके मिश्रा ने कहा कि उसने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए फ्रेंचाइजी ली है. तीन प्रदेशों में सेटअप जमाने के बाद अब छतीसगढ़ में चैनल के लिए सेटअप तैयार कर रहे हैं. उसने बताया कि “रायपुर तो तीन लाख में उठ गया है, बिलासपुर हम खुद देखेंगे, रायगढ़ एक लाख में उठा है, भिलाई के लिए दो लाख लगेंगे. आ जाओ, जैसा शहर होगा, वैसे रेट लग जाएंगे”.

प्रवीण ने केके मिश्रा से बार-बार पूछा भी कि वो न्यूज़ 24 देगा या टीवी 24, इस पर मिश्रा ने कहा कि न्यूज़ 24 ही देगा. प्रवीण ने फोन पर ये सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली. उसके बाद लैंडलाइन फोन से केके मिश्रा को अपना असली परिचय दिया तो मिश्रा ने घबराहट में फोन बंद कर लिया. न्यूज 24 प्रबंधन ने केके मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करा दी है। घटना की जानकारी बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक को लिखित में दे दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...