Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

तीन प्रदेशों के पत्रकार सड़क पर उतरे

पत्रकारों का विरोध प्रदर्शनउड़ीसा के मलकानगिरि जिले में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ 24 जुलाई को तीन प्रदेशों के सैकड़ों पत्रकारों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के पत्रकारों ने मलकानगिरि जिले के बस स्टैंड से लेकर कलेक्टर आफिस तक रैली निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। बाद में कलेक्टर आफिस के सामने सभा की। इसमें उड़ीसा पुलिस के दोषियों को दंडित करने और पीड़ित पत्रकारों को मुआवजे की मांग की गई।

सभा करते पत्रकारमामला कुछ इस प्रकार है। बारूदी सुरंग विस्फोट के चलते शहीद हुए 17 लोगों की अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी पब्लिक के साथ पत्रकारों व फोटोग्राफरों का दल घटना की कवरेज के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों व फोटोग्राफरों पर हमला बोल दिया और इनके कैमरे वगैरह तोड़ डाले। सभा में पत्रकारों ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री के लिए पांच सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा। सभी ने एक सुर से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई। कलेक्टर एनबी जवाले ने सभा स्थल पर पहुंचकर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने दोषियों को दंडित करने व पीड़ितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय साहू, एनयूजे के प्रमोद सामंत्रे, ओयूजे के रत्नाकर दास आदि मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...