Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रबंधन ने कुमार संजॉय को दी नई जिम्मेदारी

कुमार संजॉय सिंहमीडिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने और नए चैनल लाने में जुटेंगे : ‘हमार’ का काम अब उदय चंद्र सिंह के हवाले : भोजपुरी न्यूज चैनल ‘हमार टीवी’, महिलाओं पर केंद्रित न्यूज चैनल ‘फोकस टीवी’ और दक्षिण भारत के न्यूज चैनल ‘एचवाई टीवी’ के ग्रुप मैनेजिंग एडीटर (जीएमई) कुमार संजॉय सिंह अब इन चैनलों के रोजाना के कामकाज से खुद को अलग कर समूह के नए प्रोजेक्टस में जुटने वाले हैं। उससे पहले वे एक महीने के अवकाश पर पर्यटन के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। ‘हमार टीवी’ का जिम्मा उदय चंद्र सिंह को दिया गया है जो कुछ महीनों पहले लाइव इंडिया से आए थे। फोकस का काम गार्गी बारदोलोई पहले की तरह देखती रहेंगी। 

इस आशय की घोषणा ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने आज न्यूज रूम में की। इस बारे में बी4एम ने कुमार संजॉय से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप के मीडिया इंस्टीट्यूट और कुछ नए चैनलों की लांचिंग के काम में गति लाने के लिए वे अब इसी पर खुद को कनसनट्रेट करेंगे। डेढ़ वर्षों से दिन-रात काम के चलते आई थकान और ऊब को दूर करने के लिए वे महीने भर तक घूमने और गांव जाने के कार्यक्रम को बना चुके हैं। लौटकर वह नई जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे।

ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह से जब बी4एम ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि संजॉय ग्रुप मैनेजिंग एडिटर के रूप में अब तक लांच हुए तीनों चैनलों का सुपरविजन करने के साथ-साथ ज्यादा समय नए प्रोजेक्टस को इंप्लीमेंट करने में लगाएंगे। संजॉय की सलाह पर ही उदय चंद्र को हमार के रोजाना के कामकाज को देखने की जिम्मेदारी दे दी गई है। मतंग सिंह के मुताबिक संजॉय की प्रतिभा और क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए उन्हें नए प्रोजेक्टस की लांचिंग का पूर्ण प्रभार दिया गया है। वे कुछ दिनों तक घूमना-फिरना चाहते हैं, इसलिए उनकी जिद पर उन्हें महीने भर का अवकाश दिया गया है। मैंने आफिस के लोगों को सूचित कर दिया है कि उदय चंद्र हमार के रोजाना के काम को देखेंगे।

कुमार संजॉय हिंदी मीडिया के चर्चित पत्रकारों में से हैं। वे प्रभाष जोशी की जनसत्ता वाली टीम के प्रमुख स्तंभों में से एक रहे हैं। प्रभाष जी के जनसत्ता से इस्तीफा देने के बाद कुमार संजॉय ने भी एक्सप्रेस समूह को बाय बोल दिया और इंडिया टुडे में चले आए। वर्ष 2000 में इसी ग्रुप के न्यूज चैनल आज तक में पहुंचे। 2003 में एनडीटीवी में बतौर इनपुट हेड ज्वाइन किया। फरवरी 2008 में पाजिटिव टेलीवीजन ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के साथ जुड़े। उनके ही नेतृत्व में इस ग्रुप के तीनों चैनलों ‘हमार’, ‘फोकस’ और ‘एचवाई टीवी’ की लांचिंग हुई। ग्रुप कई और नए चैनल लाने की योजना बनाए है, जिसे मूर्त रूप देने का काम भी कुमार संजॉय को दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...