Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

विवेक शुक्ला सोमैया पब्लिकेशन के एडिटर बने

कई पत्रकारों के इस्तीफे, तबादला और नई पारी : वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला ने अंग्रेजी प्रकाशन समूह सोमैया पब्लिकेशन्स के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई के सोमैया ग्रुप के इस प्रकाशन समूह में विवेक ने संपादक के रूप में काम शुरू कर दिया है। विवेक कई वर्षों तक हिंदुस्तान और हिंदुस्तान टाइम्स में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं।

कई पत्रकारों के इस्तीफे, तबादला और नई पारी : वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला ने अंग्रेजी प्रकाशन समूह सोमैया पब्लिकेशन्स के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई के सोमैया ग्रुप के इस प्रकाशन समूह में विवेक ने संपादक के रूप में काम शुरू कर दिया है। विवेक कई वर्षों तक हिंदुस्तान और हिंदुस्तान टाइम्स में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं।

दैनिक भास्कर, दिल्ली में जनरल डेस्क पर कार्यरत सब एडिटर पीयूष मिश्रा ने इस्तीफा देकर नई पारी हिंदुस्तान, बरेली में सीनियर सब एडिटर के रूप में शुरू की है। गोरखपुर के रहने वाले पीयूष इससे पहले अमर उजाला, चंडीगढ़ में भी काम कर चुके हैं।

अमर उजाला, चंडीगढ़ के सब एडिटर प्रसेनजीत रस्तोगी ने नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान, देहरादून के साथ की है। वे सीनियर सब एडिटर बनकर हिंदुस्तान गए हैं। प्रसेनजीत अमर उजाला के पहले दैनिक जागरण, बरेली और मेरठ में भी काम कर चुके हैं।

राष्ट्रीय सहारा, पटना में विज्ञापन विभाग में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर सुबोध शंकर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन महीने पहले ही दैनिक जागरण छोड़कर सहारा से जुड़े थे। वे अब कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

संजय कुमार ने राष्ट्रीय सहारा, पटना से इस्तीफा देकर पटना में ही प्रभात खबर ज्वाइन किया है। वे रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे। संजय ने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से ही की थी।

हिन्‍दुस्‍थान समाचार, अहमदाबाद में गुजरात के ब्यूरो चीफ पद पर कार्य कर रहे बिनोद पांडेय का तबादला अब लखनऊ कर दिया गया है। वे यहां भी इस अखबार के ब्यूरो चीफ के रूप में काम करेंगे। बिनोद अहमदाबाद में चार वर्षों से थे।

दैनिक जागरण, शामली (मुजफ्फरनगर) के प्रभारी राजीव रंजन तिवारी का तबादला दैनिक जागरण, मेरठ कर दिया गया है। उनकी जगह मेरठ से राजपाल पारवा को भेजा गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...