Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरिभूमि की पहल, ग्रामीण पत्रकार करेंगे विदेश की सैर

हरिभूमि अखबार अपने ब्यूरो प्रमुखों और ग्रामीण प्रतिनिधियों को  थाइलैंड  के टूर पर ले जा रहा है। ये लोग वहां की जीवनशैली, सामाजिक व सांस्कृतिक व्यवस्था, पर्यटन व्यवसाय आदि के बारे में अध्ययन करेंगे। हरिभूमि अखबार का दावा है कि वो देश का पहला ऐसा समाचार पत्र है जो अपने ग्रामीण प्रतिनिधियों को विदेश यात्रा पर ले जा रहा है। ये लोग 29 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू करेंगे। हरिभूमि पत्र समूह के प्रमुख कैप्टन अभिमन्यु ने इस अध्ययन यात्रा की संकल्पना की है। कैप्टन अभिमन्यु के मुताबिक दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं उससे कस्बाई व ग्रामीण पत्रकारों को भी समय-समय पर रू-ब-रू कराते रहना चाहिए। यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों का थाइलैंड के प्रेस क्लब सदस्यों से मुलाकात के अलावा वहां के समाचार पत्र कार्यालयों के अवलोकन का भी कार्यक्रम है।

अध्ययन दल का नेतृत्व प्रबंध संपादक हिमांशु द्विवेदी करेंगे। दल 29 जुलाई को दोपहर 2.20 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से कोलकाता रवाना होगा और दूसरे दिन 30 जुलाई को जेट एयरवेज के विमान से थाइलैंड के लिए उड़ेगा। अध्ययन दल में जाने वालों के नाम इस प्रकार है– हिमांशु द्विवेदी, प्रियंका सिंह परिहार बिलासपुर, राकेश श्रीवास्तव कोरबा, विवेक श्रीवास्तव रायगढ़, अरुण सिंह अंबिकापुर, बाबी अग्रवाल सूरजपुर, वीरेंद्र कुमार सोनी, प्रशांत तिवारी, संजय बनवासी (ये सभी रायपुर), सचिन अग्रहरि राजनांदगांव, राधेश्याम शर्मा छुरिया, महेश मिश्रा कवर्धा, गोपी कश्यप नगरी, अनिल गेहलावत, आलोक तिवारी, अखिलेश तिवारी (ये सभी भिलाई), प्रकाश अग्रवाल डोगरगढ़, अजय बेहरा दुर्ग, जोगेंद्र सिंह सरगांव, लीलाधर राठी सुकमा, अतुल अग्रवाल दंतेवाड़ा, केपी साहू महासमुंद, नरेश कुशवाहा जगदलपुर, पुरुषोत्तम नत्थानी बलौदाबाजार, विजय कुमार शर्मा दल्ली राजहरा, कैलाश दुबे सहसपुर लोहारा, संजय भावनानी पाली, श्याम किशोर शर्मा राजिम, वालाल उज्जैनी दर्री।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...